अनुपस्थित अधिकारियों से डीएम ने मांगा जवाब

मधुबनी : जिले के सभी प्रखंडो के दर्जनों पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष द्वारा लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत दायर परिवादों की सुनवाई प्रतिवेदन में अनुपस्थित रहने के कारण जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने स्पष्टीकरण पूछा है. स्पष्टीकरण पाने वाले अधिकारियों को निर्देश दिया है कि तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण दें अन्यथा उनके […]
मधुबनी : जिले के सभी प्रखंडो के दर्जनों पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष द्वारा लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत दायर परिवादों की सुनवाई प्रतिवेदन में अनुपस्थित रहने के कारण जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने स्पष्टीकरण पूछा है. स्पष्टीकरण पाने वाले अधिकारियों को निर्देश दिया है कि तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण दें अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा जायेगा. जिन अधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछा गया है
उसमें अनुमंडल पदाधिकारी फुलपरास, अंचल अधिकारी खुटौना, अंचल अधिकारी लौकही, अंचल अधिकारी घोघरडीहा, थानाध्यक्ष खुटौना, थानाध्यक्ष राजनगर, अचंल अधिकारी राजनगर, बीईओ राजनगर, बीडीओ राजनगर, थानाध्यक्ष, पंडौल, रहिका, कलुआही, बाबूबरही, बीईओ पंडौल, रहिका, खजौली, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंता प्रमंडल मधुबनी, प्रोग्राम पदाधिकारी बाबूबरही, राजनगर सहित अन्य कई पदाधिकारी शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










