दस लाख से अधिक का नुकसान

Updated at :12 Apr 2017 5:18 AM
विज्ञापन
दस लाख से अधिक का नुकसान

नुकसान. दो फर्नीचर सहित तीन दुकानों में लगी आग, कीमती फर्नीचर जले मधुबनी : बीते सोमवार की रात शहर के थाना चौक पर स्थित दो फर्नीचर की दुकान व एक फोटो स्टेट की दुकान में आग लग गयी. जिससे दुकान में रखे करीब दस लाख से अधिक की संपत्ति जल कर राख हो गयी. हालांकि […]

विज्ञापन

नुकसान. दो फर्नीचर सहित तीन दुकानों में लगी आग, कीमती फर्नीचर जले

मधुबनी : बीते सोमवार की रात शहर के थाना चौक पर स्थित दो फर्नीचर की दुकान व एक फोटो स्टेट की दुकान में आग लग गयी. जिससे दुकान में रखे करीब दस लाख से अधिक की संपत्ति जल कर राख हो गयी. हालांकि अग्निशमन विभाग के सामने में देर रात अगलगी होने के कारण आग पर काबू पाया जा सका. अन्यथा अगल बगल के कई अन्य दुकानों में भी आग लग जाती. बताया जा रहा है कि नगर थाना के ठीक सामने अवस्थित हनुमान फोटो स्टेट की दुकान,
ललित ठाकुर एवं किश्नदेव ठाकुर के फर्नीचर की दुकान में देर रात लोगों ने आग की लपटे उठते देखा. जब तक दुकानदार आते तब तक सामने के अग्निशमन कार्यालय से दमकल की गाड़ी आकर आग बुझाने में जुट गयी. आग कैसे लगी यह अब तक जानकारी नहीं हो सकी है. वैसे संभावना जतायी जा रही है कि फोटो स्टेट की दुकान में शॉट सर्किट से आग लगी होगी. वहीं कुछ लोग इसे दुशमनी से आग लगा देने की बात भी बता रहे थे.
बगैर सूचना पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी. रात्रि 12.15 बजे लगी आग की चिनगारी को सबसे पहले नगर थाना परिसर में ही अवस्थित फायर विग्रेड के कर्मियों ने देखा. तत्काल दो फायर विग्रेड की गाड़ी आग को बुझाने मौके पर पहुंची. अग्निशमन अधिकारी लालकेश्वर प्रसाद ने बताया कि आग की धुआं को देखते ही अग्निशामक कर्मी तत्काल दो अग्निशामन गाड़ी को लेकर दुकान में आग बुझाने लगी. पर दुकान में बना पलंग, सोफासेट, दीवान के साथ दुकान में रखी लकड़ी में आग इतनी तेजी से पकड़ा की देखते ही देखते सारा सामान जलकर राख हो गया.
आग कैसे लगी बना पहेली. थाना के सामने आधी रात में अचानक फर्नीचर की दुकान में आग कैसे लगी यह पहले बना हुआ है. घटना स्थल पर किसी ने शॉट सर्किट से आग लगने की बात कही. वहीं किसी ने दुकान के पीछे रखा लकड़ी में लगी आग के चिनगारी से आग फैलने की बात कही. दुकान के मालिक ललित ठाकुर ने कहा कि आग कैसे लगी इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. उन्हें किसी से दुश्मनी भी नहीं है. सूचना मिलने पर रात्रि में एक बजे जब वह दुकान पर पहुंचे तो दुकान से तेज लपटे उठ रही थी और अग्निशमन की गाड़ी आग को बुझाने में लगी थी. आग को बुझाने में नगर थाना के पुलिस का सहयोग भी सराहनीय था.
लगन को लेकर लिये
गये थे कई ऑर्डर
फर्नीचर दुकान के मालिक ने बताया है कि लगन को लेकर इन दिनों दुकान में कई सामान बना कर रखा गया था. इसमें मुख्य रूप से सोफा सेट, दीवान, पलंग, टेबुल व अन्य फर्नीचर के आधुनिक सामान था. पर अगलगी में सभी बना हुआ सामान सहित गोदाम में रखा हुआ लकड़ी भी जल कर राख हो गया है.
झंझारपुर व बेनीपट्टी से बुलानी पड़ी अग्निशमन गाड़ी
फर्नीचर दुकान में लगी आग की लपेटे इतनी भयंकर रूप से लगी थी कि शहर मुख्यालय की दो अग्निशामक गाड़ी से नियंत्रण में नहीं आ रहा था. अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि एक बजे रात्रि में झंझारपुर अनुमंडल एवं बेनीपट्टी अनुमंडल से अग्निशमन गाड़ी को बुलाया गया. चारों गाड़ी ने लगभग पांच घंटे के मशक्कत के बाद आग पर
काबू पाया. उन्होंने कहा कि इस घटना में लगभग दस लाख रुपये मूल्य के फर्नीचर व दुकान में रखा लकड़ी जला है. दो फर्नीचर की दुकान एक लकड़ी के गोदाम एवं
वही पर अवस्थित हनुमान फोटो स्टेट की दुकान भी आंशिक रूप से जला है. पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अाग पर काबू पाया गया. इस घटना में लाखों रुपये की क्षति का अनुमान है. घटना के कारणों का खुलासा समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सका.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन