रामपट्टी गौसनगर में स्थिति सामान्य, पुलिस बल तैनात
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :10 Apr 2017 6:13 AM
विज्ञापन

चौकसी. अधिकारी व जनप्रतिनिधि कर रहे शांति बनाये रखने की अपील मधुबनी : रामपट्टी गौसनगर एवं भगवतीपुर में रामनवमी के दिन से चले आ रहे तनाव में रविवार को कमी देखने को मिला. धीरे- धीरे इक्का दुक्का दुकानें खुलनी शुरू हो गई है. पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी की तैनाती बनी हुई है. क्षेत्र में जगह- […]
विज्ञापन
चौकसी. अधिकारी व जनप्रतिनिधि कर रहे शांति बनाये रखने की अपील
मधुबनी : रामपट्टी गौसनगर एवं भगवतीपुर में रामनवमी के दिन से चले आ रहे तनाव में रविवार को कमी देखने को मिला. धीरे- धीरे इक्का दुक्का दुकानें खुलनी शुरू हो गई है. पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी की तैनाती बनी हुई है. क्षेत्र में जगह- जगह दंडाधिकारी एवं पुलिस कर्मी की प्रतिनियुक्त की गई ताकि फिर से कोई अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति ना हो सके.
दोनों गुटों के लोग कर रहे पहल
क्षेत्र में तनाव कम हो एवं आपसी समन्वय के साथ समाज में सदभाव फिर कायम हो इसके लिए जहां एक तरफ प्रशासन द्वारा पहल की जा रही है वहीं दूसरी तरफ रामपट्टी, गौसनगर, भगवतीपुर सहित अन्य कई गांवों में दोनों पक्षों के लोग अपने अपने टोला में शांति बहाली के लिए बैठकें कर रहे हैं. सदर एसडीओ ने अभिलाषा कुमारी शर्मा ने बताया कि स्थिति सामान्य होने लगा है. दोनों गुट आपस में शांति बहाल करने के प्रयास में जुटे हैं.
इंटरनेट सेवा पूर्णत: बाधित. क्षेत्र में तनाव के कारण मधुबनी मुख्यालय सहित कई क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा पूर्णत: रोक दिया गया है. कई इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनियों ने अपने मधुबनी स्थित ग्राहकों को मैसेज दिया है कि सुरक्षा कारणों से इंटरनेट सेवा बाधित किया गया है. इंटरनेट सेवा के बंद रहने से जिले के निवासियों को काफी परेशानी हो रही है. इस संबंध में डीएम गिरिवर दयाल सिंह के मोबाइल पर संपर्क करने पर डीडीसी हाकीम प्रसाद ने कहा कि डीएम साहेब के निर्देश पर इंटरनेट सेवा बाधित है.
अब भी कई थानों की पुलिस मौजूद. एहतियात बरतते हुए अब भी रामपट्टी-गौसनगर में कई थानों की पुलिस मौजूद है. जानकारी के अनुसार कम से कम दस थानों के थाना प्रभारी व पुलिस बल के साथ भारी संख्या में महिला पुलिस बल भी मौजूद है. पुलिस अधिकारी खुद गांवों में घूम घूम कर लोगों से शांति बनाये रखने की अपील कर रही है. वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों से भी इस मामले में सहयोग लेते हुए दोनों गुटों में शांति बनाये रखने की अपील की जा रही है.
खुलनी शुरू हो गयीं दुकानें
दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त
रामनवमी के दौरान हुए तनाव की घटना को देखते हुए चार दिन बीत जाने के बाद भी लोगों में संशय का माहौल बना हुआ है. हालांकि डीएम व एसपी की पहल पर दोनों गुटों में बातचीत का सिलसिला उसी दिन से जारी है. भारी प्रशासनिक व पुलिस बल के अधिकारियों एवं जवानों की प्रतिनियुक्त की गई है. पर शनिवार को हुए घटना के बाद फिर से विवाद बढ़ गया था पर एसडीओ अभिलाषा कुमारी शर्मा व एसडीपीओ सदर कुमार इंद्र प्रकाश की पहल पर तत्काल मामला शांत हो गया था. एक पक्ष के घायल बच्चे को तत्काल इलाज की व्यवस्था की गई एवं दूसरे पक्ष के दो लोगों को इस मामले में गिरफ्तारी भी की गई. सामाजिक सद्भाव कायम रहे इसके लिए जिले के सारे वरीय अधिकारियों को जगह- जगह प्रतिनियुक्त कर दिया गया है.
अफवाह फैलानेवालों पर रखी जा रही नजर
स्थिति नियंत्रण में हैं. पुलिस पूरी तरह तत्पर है. अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है.
दीपक बरनवाल, एसपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










