शहर में बांस बल्ले के सहारे बिजली की आपूर्ति

मधुबनी : लहेरियागंज वार्ड एक के अल्पसंख्यक मुहल्ला में आज भी करीब पचास घरों में बांस बल्ला के सहारे बिजली की आपूर्ति की जा रही है. कई बार लोगों ने इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की है. पर इसके बाद भी अब तक इसके सुधार के दिशा में कोई पहल नहीं हो पा रही है. […]
मधुबनी : लहेरियागंज वार्ड एक के अल्पसंख्यक मुहल्ला में आज भी करीब पचास घरों में बांस बल्ला के सहारे बिजली की आपूर्ति की जा रही है. कई बार लोगों ने इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की है. पर इसके बाद भी अब तक इसके सुधार के दिशा में कोई पहल नहीं हो पा रही है. एक बार फिर इस मुहल्ले के लोगो ने अनुमंडल पदाधिकारी को बिजली के पोल एवं तार बदलने को लेकर आवेदन दिया है. मुहल्ला वासी मो. अमान्नुतुल्लाह खान, मो. रब्बानी, मो. शाहिद कमरान,
मो. जमालउद्दीन ने बताया कि मुहल्ला में बांस बल्ला पर लगभग 50 घर में बिजली आपूर्ति होती है. इन मुहल्ला वासी द्वारा अभी तक 20 बार बिजली विभाग को पोल व तार बदलने को लेकर आवेदन दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










