जुलूस रोकने से बढ़ा तनाव

Updated at :06 Apr 2017 5:14 AM
विज्ञापन
जुलूस रोकने से बढ़ा तनाव

विवाद. कई दुकानों को किया क्षतिग्रस्त, पुलिस बल तैनात मधुबनी-झंझारपुर सड़क को किया जाम तनाव को देखते हुए पुलिस बल की हुई तैनाती मधुबनी : रामपट्टी बाजार से गाजे बाजे के साथ रामनवमी का जुलूस निकला. इस दौरान दो गुटों में कहा सुनी हो गयी. जिसके बाद दोनों गुटों की ओर से विभिन्न जगहों पर […]

विज्ञापन

विवाद. कई दुकानों को किया क्षतिग्रस्त, पुलिस बल तैनात

मधुबनी-झंझारपुर सड़क को किया जाम
तनाव को देखते हुए पुलिस बल की हुई तैनाती
मधुबनी : रामपट्टी बाजार से गाजे बाजे के साथ रामनवमी का जुलूस निकला. इस दौरान दो गुटों में कहा सुनी हो गयी. जिसके बाद दोनों गुटों की ओर से विभिन्न जगहों पर सड़क जाम कर दिया गया. बाद में मामले की जानकारी होते ही जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह, एसपी दीपक बरनवाल, झंझारपुर एएसपी निधि रानी, एसडीओ सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता की व मामले को शांत करने की कोशिश की.
इधर, सड़क जाम होने से मधुबनी- झंझारपुर सड़क मार्ग पर पूरी तरह से आवाजाही बंद हो गया है. दोनों पक्षों में जबदस्त तनाव है. देर शाम रामपट्टी के समीप करीब आधे दर्जन दुकान को तोड़ फोड़ कर दुकान को जलाने की बात बतायी जा रही है.
जानकारी के अनुसार रामनवमी को लेकर जुलूस निकाला गया. जो बरहारा गौशनगर होते हुए भगवतीपुर बाजार तक जाना था और फिर रामपट्टी बाजार वापस आना था. जुलूस के गौशनगर से गुजरने के दौरान वहां तनाव का माहौल व्याप्त हो गया. एक गुट के लोगो ने दूसरे गुट के लोगो पर जुलूस के दौरान गाली गलौज एवं तेज आवाज में डीजे बजाने का आरोप लगाते हुए वापस आ रहे रामनवमी के जुलूस को रोक दिया. देखते ही देखते मामला तनावपूर्ण हो गया.
पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारियों तक सूचना दी गई. पंडौल एवं राजनगर थाना के अध्यक्ष व पुलिस कर्मी तनावपूर्ण स्थल पर पहुंच गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह, एसपी दीपक वरनवाल, एसडीओ सदर अभिलाषा कुमारी शर्मा, एएसपी झंझारपुर निधि रानी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे. क्यूआरटी की टीम एवं ऑसू गैस छोड़ने वाली टीम भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची.
रामपट्टी पुल जाम
इधर एक गुट के लोगो द्वारा घटना के विरोध में रामपट्टी अवस्थित मुख्य सड़क के पुल को दोनो तरफ से बांस, बल्ला लगाकर जाम कर दिया. स्थानीय लोग ने एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के कुछ लोगों के साथ मारपीट व हाथापाई का भी आरोप लगाया. रामपट्टी चौक पर घोघरडीहा थाना से आ रहे चौकीदार लक्ष्मी राय ने बताया कि वे डाक लेकर मधुबनी मोटर साइकिल से जा रहे थे तो कुछ लोगों ने गौशनगर में उसके साथ मारपीट किया है. वे किसी तरह से वहां से निकला है. वहीं रामपट्टी में चंदन कुमार ने बताया कि उसे भी हाथ पर डंडा से मारा है. रामपट्टी में जाम स्थल पर खजौली सर्किल इंस्पेक्टर शिव कुमार व खजौली थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार मौजूद थे. संवाद प्रेशन तक डीएम व एसपी दोनों पक्षों से बातचीत में लगे थे. डीएम ने आक्रोशित दोनों पक्षों के लोगों को समझाते हुए कहा कि अब लोग विकास की बातें करते है विनाश की नहीं. शांतिपूर्ण माहौल बनाकर जुलूस को गुजरने दें ताकि आपसी सौहार्द्र बना रहे. माहौल तनावपूर्ण पर नियंत्रण में था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन