आंधी व ओलावृष्टि से भारी क्षति

Updated at :26 Mar 2017 3:17 AM
विज्ञापन
आंधी व ओलावृष्टि से भारी क्षति

मौसम की मार. किसानों की तैयार फसल बरबाद, क्षति आकलन का िदया निर्देश मधुबनी : शुक्रवार की देर रात से तेज आंधी – पानी के साथ ओलावृष्टि से किसानों को भारी क्षति पहुंची है. खासकर रबी फसल बरबाद हो गया है. किसानों के खेत में लगे गेहूं, मसूर, मक्का, आम के मंजर सहित अन्य सभी […]

विज्ञापन

मौसम की मार. किसानों की तैयार फसल बरबाद, क्षति आकलन का िदया निर्देश

मधुबनी : शुक्रवार की देर रात से तेज आंधी – पानी के साथ ओलावृष्टि से किसानों को भारी क्षति पहुंची है. खासकर रबी फसल बरबाद हो गया है. किसानों के खेत में लगे गेहूं, मसूर, मक्का, आम के मंजर सहित अन्य सभी प्रकार के सब्जी फसलों को भारी क्षति हुई है. फसलों को देखकर किसान बेहाल हैं. ओला गिरने से अरहर, गेहूं के बाली पूरी तरह बरबाद हो गयी है. आम के बगीचों में मंजर का ढेर लग गया है. करीब आधे घंटे तक केवल ओला ही गिरा. ऐसा लग रहा था मानों ओले की बारिश हो रही है.
गेहूं व दहलन, तेलहन के पकने के बाद खेत से घर लाने के दौरान हुए इस प्रकार की क्षति ने किसानों की कमर तोड़ दी है. बिस्फी प्रखंड के जफरा पंचायत में 24 की रात हुई भारी बारिश एवं ओलावृष्टि से खेतों में लगे फसल को भारी क्षति हुई है. इससे किसानों के खेत में लगी गेहूं, मसूर, अरहर, मूंग, केलाव, आम सहित कई फसल पूरी तरह बर्बाद हो गया. इसको लेकर किसान काफी मायूस है. इस बाबत वार्ड सदस्य अमित चंद्र झ, विपिन एवं पैक्स अध्यक्ष उत्तिम यादव ने सरकार से क्षतिपूर्ति की मांग करते हुए किसानों के सभी ऋण माफ करने की मांग की है.
बिजली हुई गुल. तेज आंधी से शहर मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न भागों में बिजली के तार टूट गये हैं. इस कारण आंधी के बाद शनिवार को दिन में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही. शहर मुख्यालय के बुद्धनगर कॉलोनी में तार टूट गया. जिससे चार घंटे तक आपूर्ति बाधित रही. वहीं रामनगर पावर ग्रिड से आने वाले 33 हजार वोल्ट तार के बांस व विभिन्न पेड़ों से टकराने के कारण फ्यूज उड़ गया. इससे रात में चार घंटे तक लाइन बाधित रही. सुबह में तारों को ठीक करने में विभाग के मिस्त्री लगे रहे.
7.5 एमएम हुई बारिश. शुक्रवार की देर रात जिले में 7.5 एमएम बारिश रिकार्ड की गयी है. जानकारी के अनुसार पत्थर से अधिक क्षति है. बारिश अपेक्षाकृत कम हुई है. इधर, ओलावृष्टि व आंधी से हुई क्षति का आकलन करने की कवायद भी शुरू कर दी गयी है. जिला पदाधिकारी के निर्देश पर किसानों के फसलों की क्षति का व्यापक तौर पर सर्वेक्षण कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश सभी बीडीओ, सीओ व बीएओ को दिया गया है.
कीचड़मय हुआ शहर. बारिश होने के बाद शहरी क्षेत्र कीचड़ – कीचड़ हो गया. मुख्यालय के महंथी लाल चौक, शंकर चौक, बस स्टैंड, गिलेशन, धोबिया टोली सहित कई मुहल्लों मे सड़कों पर कीचड़ फैल गया था. हालांकि सुबह से ही नप के सफाई कर्मी शहर के गलियों व नालों की सफाई में जुट गये थे.
पर इसके बाद भी लोगों को आने जाने में परेशानी हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन