प्रभात खबर चैंपियन ट्रॉफी का ट्रायल आज से

Published at :07 Mar 2014 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर चैंपियन ट्रॉफी का ट्रायल आज से

मधुबनीः प्रभात खबर द्वारा टी-20 क्रिकेट चैपिंयन ट्रॉफी को लेकर मधुबनी जिला की टीम चयन के लिए खिलाड़ियों का दो दिन का चयन शिविर आयोजित होगा. यह शिविर आगामी 07 एवं 08 मार्च को शहर के टाउन क्लब मैदान में आयोजित होगा. शिविर सुबह करीब नौ बजे से शुरू होगी. प्रतियोगिता के जिला समन्वयक सुबीर […]

विज्ञापन

मधुबनीः प्रभात खबर द्वारा टी-20 क्रिकेट चैपिंयन ट्रॉफी को लेकर मधुबनी जिला की टीम चयन के लिए खिलाड़ियों का दो दिन का चयन शिविर आयोजित होगा. यह शिविर आगामी 07 एवं 08 मार्च को शहर के टाउन क्लब मैदान में आयोजित होगा.

शिविर सुबह करीब नौ बजे से शुरू होगी. प्रतियोगिता के जिला समन्वयक सुबीर चंद्र मिश्र ने बताया है कि ट्रायल के लिए सभी तैयारियों को पूरी कर ली गयी हैं. लगभग पांच खिलाड़ियों का ट्रायल में पहुंचने की उम्मीद है. टाउन क्लब मैदान में 07 मार्च को सभी विद्याओं का ट्रायल लिया जायेगा.

वहीं 08 मार्च को ट्रायल के बाद जिला टीम की घोषणा की जायेगी. इसके लिए चयन शिविर के दोनों दिन चयनकर्ताओं की उपस्थिति में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करेंगे. 08 मार्च की शाम में ही चयनित सभी सोलह खिलाड़ियों की घोषणा कर दी जायेगी. वहीं 10 मार्च को ललित नारायण मिश्र फुटबॉल मैदान मकसूदा में प्रतियोगिता का पहला मैच खेला जायेगा. उन्होंने यह भी बताया है कि ट्रायल ओपेन होगा. खिलाड़ी नि:शुल्क पंजीयन के बाद ट्रायल दे सकते हैं. ट्रायल के लिए नवीन गुप्ता व पंकज राठौर को नियुक्त किया गया है. वहीं कल सुबह 8.30 बजे सभी खिलाड़ियों को मैदान पर रिपोर्ट करना है.

ये हैं प्रायोजक

प्रभात खबर व वास्तु विहार के प्रायोजकत्व में आयोजित टी- 20 क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी पावर्ड बाइ डीपीएम , एसोसिएट पार्टनर-एसीसी सीमेंट, सह प्रायोजक प्रभात बज, आप्टीमस एडिक्स , अश्वनी ग्रुप ऑफ कंपनीज, गोल्डन पार्टनर में गुरूमंत्र ऐजूकेशन डॉट कॉम, श्रृंगारश्री नायक शॉपिंग कंप्लेक्स हैं. वहीं प्रतियोगिता के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पार्टनर कशिशन्यूज हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन