जिले में धारा 144 लागू

Published at :07 Mar 2014 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में धारा 144 लागू

मधुबनीः जिले में आचार संहिता लागू होते ही सार्वजनिक स्थलों से पार्टी के बैनर पोस्टर को हटाने का काम शुरू हो चुका है़ विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालय से भी बैनर पोस्टर हटाया जा रहा है़ समाहरणालय एवं अन्य सरकारी कार्यालयों के सामने लगे फोटो युक्त सभी योजनाओं के बैनर को हटा दिया गया है़ […]

विज्ञापन

मधुबनीः जिले में आचार संहिता लागू होते ही सार्वजनिक स्थलों से पार्टी के बैनर पोस्टर को हटाने का काम शुरू हो चुका है़ विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालय से भी बैनर पोस्टर हटाया जा रहा है़ समाहरणालय एवं अन्य सरकारी कार्यालयों के सामने लगे फोटो युक्त सभी योजनाओं के बैनर को हटा दिया गया है़ इसके साथ ही सभी अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी एवं राजनीतिक दलों को भी बैनर पोस्टर हटाने का निर्देश दिया जा चुका है़

राजनीतिक दलों की बढ़ी सरगरमी

चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही विभिन्न राजनीतिक दलों की सरगरमी भी बढ़ गयी है़ सभी दल आसन्न लोक सभा चुनाव में अपनी जीत दर्ज करने के लिये कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाने में जुट गये हैं़ इसके साथ ही राजनीतिक दल अपने स्तर से भी अपने अपने पार्टी के बैनर पोस्टर हटाने में लगा हुआ है़ गांव गांव में कार्यकर्ताओं को फोन से आदर्श आचार संहिता लागू होने की जानकारी देते हुए तत्काल बैनर पोस्टर हटाने को कहा गया है़ सुबह से ही सभी राजनीतिक दल अपने अपने पार्टी के बैनर पोस्टर को सार्वजनिक स्थल से हटाते देखे गय़े

धारा 144 लागू

आचार संहिता लागू होते ही जिले में धारा 144 लगा दी गयी है़ अनुमंडल दंडाधिकारी शांति व्यवस्था कायम करने के उद्देश्य से धारा 144 लगाया है़ वहीं इस दौरान कहीं भी राजनीतिक दलों को सभा, जुलूस, रोड शो करने की मनाही कर दी गयी है़ साथ ही किसी भी तरह का अस्त्र, शस्त्र, घातक हथियार, विस्फोटक, आगAेयाश्त्र लेकर सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित करने पर रोक लगा दी गयी है़ वहीं चुनाव में प्रचार प्रसार के लिये लाउडस्पीकर के उपयोग करने के लिये जिला पदाधिकारी या अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमति लेनी होगी़य रहिका प्रतिनिधि के अनुसार, चुनाव की तिथि की घोषणा होते ही आचार संहिता का असर प्रखंड क्षेत्र में भी देखा गया़ प्रखंड कार्यालय एवं उसके आस पास सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं को विज्ञापन एवं पोस्टर को उतार दिया गया है़ इस संबंध में बीडीओ शंभू शंकर ने बताया कि जिले में आचार संहिता लागू हो चुका है़ जिसका पालन हर हाल में किया जायेगा़ आचार संहिता का उल्लंघन होने पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन