संकल्प यात्रा आठ को आयेंगे मुख्यमंत्री

Published at :05 Mar 2014 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
संकल्प यात्रा आठ को आयेंगे मुख्यमंत्री

मधुबनीः विशेष दज्रे को लेकर संकल्प यात्रा शुरू किया जा रहा है. पांच मार्च को चंपारण से इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे है. आठ मार्च को बेनीपट्टी अनुमंडल में बच्च झा जनता उच्च विद्यालय अरेड़ में आम सभा होगी. जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभा को संबोधित करेंगे. यह संकल्प हर बिहार के लोगों […]

विज्ञापन

मधुबनीः विशेष दज्रे को लेकर संकल्प यात्रा शुरू किया जा रहा है. पांच मार्च को चंपारण से इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे है. आठ मार्च को बेनीपट्टी अनुमंडल में बच्च झा जनता उच्च विद्यालय अरेड़ में आम सभा होगी. जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभा को संबोधित करेंगे. यह संकल्प हर बिहार के लोगों का है. मंगलवार को युवराज होटल में प्रभात खबर से विशेष भेंट में विधान पार्षद सह जिला अध्यक्ष उदय कांत चौधरी ने यह बात कही. इन्होंने बताया कि राज्य के विशेष की मांग से हर लोग जुड़े हैं. बावजूद इसकी उपेक्षा की जा रही है. बिहार बंद के कार्यक्रम की चर्चा करते हुए इन्होंने बताया कि इस मुद्दे का आम समर्थन मिला.

हर लोग इस आंदोलन से अपने को जोड़ चुके हैं. व्यवसायी,समाजसेवी सहित हर वर्ग के लोग इस आंदोलन में भाग ले रहे हैं. दलगत भावना से ऊपर उठ कर किसान, नौजवान,व्यवसायी, छात्र व मजदूर इसमें जुट गये हैं. यह इन सभी का हक है. बिहार के स्वाभिमान,सम्मान व तरक्की के लिये यह जरूरी है. यह हम बिहारियों का हक है. इससे वंचित किये जाने की किसी साजिश का विरोध किया जायेगा. इस मौके पर लदनियां प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष मंगल बिहारी कामत, जिला महासचिव अनिल कुमार दास,भरत चौधरी,नर्मदेश्वर मिश्र,बिलट प्रसाद सिंह,मृणाल कांत सिंह मून,जयवीर सिंह,प्रभात चौधरी,देवेंद्र चौधरी,जितेंद्र चौधरी,नरेंद्र कुमार झा पिंटू,राम नारायण चौधरी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन