समाहरणालय पर धरना छह को

Published at :02 Mar 2014 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
समाहरणालय पर धरना छह को

मधुबनीः बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला शाखा ने निर्णय लिया है कि स्थानीय समस्याओं को लेकर 6 मार्च को समाहरणालय पर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित की जायेगी. जिला मंत्री गणपति झा ने सरकार की कथित कर्मचारी विरोधी नीति का पर्दाफाश करते हुए कहा कि देश के 600 समाहरणालय पर धरना होगी. सभी कर्मचारियों […]

विज्ञापन

मधुबनीः बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला शाखा ने निर्णय लिया है कि स्थानीय समस्याओं को लेकर 6 मार्च को समाहरणालय पर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित की जायेगी. जिला मंत्री गणपति झा ने सरकार की कथित कर्मचारी विरोधी नीति का पर्दाफाश करते हुए कहा कि देश के 600 समाहरणालय पर धरना होगी. सभी कर्मचारियों से 6 मार्च को धरना में शामिल होने का आह्वान किया गया है.

बैठक में शिव सुंदर मंडल, रमण कुमार सिंह, विजय कुमार यादव, शारदा नंद झा, श्याम नारायण सिंह, निदेश लाल दास, दया नंद झा, राम चंद्र पांडेय, आनंद मोहन चौधरी, अजीत कुमार सिंह सहित दर्जनों अन्य कर्मचारी संघ के नेता उपस्थित थे. अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ व बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर धरना का आयोजन किया गया है. नयी पेंशन नीति की वापसी, संविदा पर नियुक्ति की पाबंदी, भ्रष्टाचार पर रोक आदि मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन