श्री संस्कृति महाअभियान में मिलेगी खेती की जानकारी

Published at :27 Feb 2014 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
श्री संस्कृति महाअभियान में मिलेगी खेती की जानकारी

मधुबनीः कृषि विभाग अब श्री संस्कृति महा अभियान की तैयारी में जुट गया है़ इसके तहत कृषि विभाग के मुख्य सचिव अशोक कुमार सिन्हा ने जिला स्तरीय श्री संस्कृति महा अभियान कार्यशाला का आयोजन करने का निर्देश दिया है़. खरीफ फसल में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को धरातल पर उतारने एवं नये तरीके से खेती […]

विज्ञापन

मधुबनीः कृषि विभाग अब श्री संस्कृति महा अभियान की तैयारी में जुट गया है़ इसके तहत कृषि विभाग के मुख्य सचिव अशोक कुमार सिन्हा ने जिला स्तरीय श्री संस्कृति महा अभियान कार्यशाला का आयोजन करने का निर्देश दिया है़.

खरीफ फसल में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को धरातल पर उतारने एवं नये तरीके से खेती करने की जानकारी किसानों को देने के लिये इस महा अभियान का आयोजन किया जायेगा़ इसके लिये जिला स्तरीय श्री संस्कृति महा अभियान संचालित की जायेगी़ इस अभियान में किसानों को श्री विधि, संकर धान उत्पादन, सामुदायिक नर्सरी, बीज ग्राम योजना, मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना सहित खरीफ में संचालित होने वाली अन्य योजना की जानकारी व्यापक रूप से दी जायेगी़. इस बाबत जिला कृषि पदाधिकारी के के झा ने बताया कि आगामी 5 मार्च को नगर भवन में श्री महा अभियान कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा़.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन