कैदियों के हंगामे की होगी न्यायिक जांच

Published at :16 Feb 2014 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
कैदियों के हंगामे की होगी न्यायिक जांच

मधुबनी : रामपट्टी मंडल कारा में विचाराधीन कैदी की मौत की न्यायिक जांच हो सकती है़ जिला पदाधिकारी लोकेश कुमार सिंह ने इस मामले की किसी न्यायिक दंडाधिकारी से जांच कराये जाने की अनुशंसा शनिवार को कर दी है़. शुक्रवार की रात कैदियों के हंगामे के दौरान ही जिला पदाधिकारी ने इस पूरे प्रकरण की […]

विज्ञापन

मधुबनी : रामपट्टी मंडल कारा में विचाराधीन कैदी की मौत की न्यायिक जांच हो सकती है़ जिला पदाधिकारी लोकेश कुमार सिंह ने इस मामले की किसी न्यायिक दंडाधिकारी से जांच कराये जाने की अनुशंसा शनिवार को कर दी है़. शुक्रवार की रात कैदियों के हंगामे के दौरान ही जिला पदाधिकारी ने इस पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच कराने का आश्वासन कैदियों को दिया था़

जिला पदाधिकारी ने बताया है कि मंडल कारा में विचाराधीन कैदी की मौत से वह दु:खी हैं. इसकी पूरी जांच निष्पक्षता से करायी जायेगी़ उन्होंने पीड़ित के परिजन एवं कैदियों से धैर्य रखने की अपील की.

कहा कि जब परिजन एवं अन्य कैदी सहयोग करेंगे तभी मामले की समय एवं पारदर्शिता से जांच की जा सकती है़ डीएम ने कहा है कि मंडल कारा में पप्पू यादव की मौत किस परिस्थिति में हुई, इसके लिये कौन जिम्मेवार हैं, इसकी जांच किसी न्यायिक दंडाधिकारी से करायी जायेगी़ जांच में दोषी पाये जाने वाले किसी भी पदाधिकारी व कर्मचारी को बख्शा नहीं जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन