बस की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत

Published at :12 Feb 2014 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
बस की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत

मधुबनी/पंडौलः पंडौल-मधुबनी मुख्य सड़क मार्ग पर बिरसारि गांव के समीप मंगलवार की सुबह तेज गति से आ रही बस ने बाइक में ठोकर मार दी़ इससे दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. एक की हालत गंभीर है़ जानकारी के अनुसार बिरसारि गांव निवासी योगी दास, श्रवण पासवान व रमेश दास बिरसारि चौक […]

विज्ञापन

मधुबनी/पंडौलः पंडौल-मधुबनी मुख्य सड़क मार्ग पर बिरसारि गांव के समीप मंगलवार की सुबह तेज गति से आ रही बस ने बाइक में ठोकर मार दी़ इससे दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. एक की हालत गंभीर है़

जानकारी के अनुसार बिरसारि गांव निवासी योगी दास, श्रवण पासवान व रमेश दास बिरसारि चौक पर चाय पीकर अपनी बाइक पर बैठे थे. उसी समय दरभंगा से मधुबनी आ रही दरभंगा केसरी नामक बस ने मोटर साइकिल में जोरदार ठोकर मार दी. इससे श्रवण पासवान व पैठान कबई निवासी 32 वर्षीय रमेश दास की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी़ योगी दास गंभीर रूप से घायल हो गया़ उसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिये सदर अस्पताल ले गये. योगी दास की चिंताजनक हालत को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया़ घटना से आक्रोशित लोगों ने दरभंगा-मधुबनी सड़क को घंटों जाम

रखा. आक्रोशित लोग मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख व घायल को पांच लाख रुपये व परिजन को नौकरी देने की मांग कर रहे थ़े बाद में सदर एसडीओ ने सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता देने का आश्वासन दिया. इसके बाद जाम हटा और मार्ग पर वाहनों का आना-जाना शुरू हुआ. उधर, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन