Madhubani News : जल संरक्षण के लिए 83 सार्वजनिक तालाबों का कराया जा रहा जीर्णोद्धार

इस साल जल संरक्षण की दिशा में मधुबनी जिले में कई बेहतर कार्य होने की उम्मीदें हैं. सरकार की ओर से भी जल संरक्षण के लिए कई योजनाएं चला रही है.
मधुबनी.
इस साल जल संरक्षण की दिशा में मधुबनी जिले में कई बेहतर कार्य होने की उम्मीदें हैं. सरकार की ओर से भी जल संरक्षण के लिए कई योजनाएं चला रही है. योजना के माध्यम से आहर, पईन, तालाब, कुंआ, सोख्ता आदि का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है. उम्मीद है कि इस साल खेतों में हरियाली आएगी. और कई साल से सुखाड़ की मार झेल रहे किसानों को राहत मिलेगी. इसके अलावा जल-जीवन हरियाली योजना के माध्यम से पूरे जिले में आहर, पइन, तालाब आदि का जीर्णोद्धार का कार्य निरंतर जारी है. जिले के हरेक प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में कार्य चल रहा है. विदित हो कि जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत जिले के 83 सार्वजनिक तालाबों को चिन्हित कर उसका जीर्णोद्धार किया जा रहा है. यह सभी तालाब पांच एकड़ से अधिक क्षेत्रफल के हैं.पोखर के चारों किनारों पर किया जायेगा पौधारोपण
पोखर में जल संचय के साथ-साथ पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाया जाएगा. इन तालाबों का मनरेगा योजना से पूर्ण कराया जा रहा है. विभाग की मानें तो शीघ्र ही बचे पोखरों का जीर्णोद्धार कार्य पूरा कर लिया जाएगा. जीर्णोद्धार के बाद पोखर के चारों तरफ पौधरोपण का कार्य भी किया जाएगा, ताकि पर्यावरण की सुरक्षा की जा सके. जल संचयन के लिए किए जा रहे इस कार्य को पूरा करने के लिए सभी कर्मी लगे हुए है.पोखर में होगा जल संचय
बताया गया कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में हो रहे पोखर के जीर्णोद्धार कर इसमे जल संचय किया जाएगा. इससे गिरते जलस्तर को रोकने में सहायता मिलेगी तथा पोखर के आसपास के क्षेत्रों में खेती के लिये पटवन की सुविधा भी मिलेगी. 73 तालाब का जीर्णोद्धार करा लिया गया है. बचे तालाब का समय सीमा के अंदर पूरा कर लिया जाएगा. .
मनरेगा से चल रहा कई कार्य
जल-जीवन हरियाली योजना के तहत मनरेगा की ओर से जिलेभर में कई कार्य चल रहा है. विभागीय निदेशक राघवेंद्र कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत आहर-पइन का जीर्णोद्वार, चापाकल समेत अन्य स्थानों के समीप सोख्ता, चेक डैम का निर्माण कार्य जारी है. इसके अलावा निजी भूमि पर पोखर व कुंआ का निर्माण कार्य चल रहा है. साथ ही सरकारी भवनों पर रैन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने का काम किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




