जेल कर्मियों का होगा सामूहिक तबादला
मधुबनीः मंडल कारा रामपट्टी में गुरुवार की रात जिला पदाधिकारी लोकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जेल अधीक्षक विद्यु भारद्वाज ने छापेमारी की. जेल के कैदी वार्ड नंबर 9 में सघन तलाशी ली गई. इस दौरान कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई. डीएम ने जेल कर्मियों के सामूहिक तबादले के संकेत दिये. इस छापेमारी के […]
मधुबनीः मंडल कारा रामपट्टी में गुरुवार की रात जिला पदाधिकारी लोकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जेल अधीक्षक विद्यु भारद्वाज ने छापेमारी की. जेल के कैदी वार्ड नंबर 9 में सघन तलाशी ली गई. इस दौरान कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई. डीएम ने जेल कर्मियों के सामूहिक तबादले के संकेत दिये.
इस छापेमारी के बाद जिला पदाधिकारी लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि कारा के अंदर से से लिया है. उन्होंने बताया कि बगैर जेल कर्मियों के सहभागिता के आपत्तिजनक सामान जेल में पहुंच ही नहीं सकता है. उन्होंने कहा कि जेल कर्मियों के सामूहिक स्थानांतरण की कार्रवाई की जायेगी, ताकि जेल की व्यवस्था में सुधार लाया जा सके.
ज्ञात हो कि जेल अधीक्षक विद्यु भारद्वाज के द्वारा 20, 24 एवं 25 दिसंबर की रात छापेमारी की गई, जिसमें अब तक 8 मोबाइल, 10 क्विंटल कोयला, 24 चाकू, कई सीम कार्ड, चाजर्र, अश्लील साहित्य एवं गुटखा के कई पैकेट बरामद किये गये थे. 5 दिनों के अंदर तीन दिन हुए छापेमारी को देखते डीएम ने छापेमारी की. ज्ञात हो कि कैदी वार्ड नंबर 9 में गत वर्ष 12 अक्तूबर को हुए मधुबनी कांड के आरोपित बंदी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










