एमडीएम संवेदक की गला दबा कर हत्या

Updated:
विज्ञापन

खजौली, मधुबनीः कलुआही प्रखंड के एमडीएम संवेदक शिव कुमार यादव की गुरुवार की रात गला दबा कर हत्या कर दी गयी. वह खजाैली थाना के एकडारा का रहनेवाला था. हत्या के बाद शव को पासवान टोल के पास खेत में फेंक दिया गया था. शुक्रवार की सुबह लोगों ने शव को देखा. शव मिलते ही […]

विज्ञापन

खजौली, मधुबनीः कलुआही प्रखंड के एमडीएम संवेदक शिव कुमार यादव की गुरुवार की रात गला दबा कर हत्या कर दी गयी. वह खजाैली थाना के एकडारा का रहनेवाला था. हत्या के बाद शव को पासवान टोल के पास खेत में फेंक दिया गया था. शुक्रवार की सुबह लोगों ने शव को देखा. शव मिलते ही गांव के लोग आक्रोशित हो उठे. घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है.

सूत्रों की मानें, तो चावल की ठेकेदारी या फिर अवैध संबंध घटना का कारण हो सकता है. उसके भाई परीक्षण यादव ने बताया कि शिव कुमार मजदूर प्रमिला देवी को मजदूरी भुगतान करने की बात कह कर देर शाम बाइक से घर से निकला था. गांव के ही कर्मवीर यादव के घर पर बाइक खड़ा कर कुछ समय में आने की बात कह कर वह वहां से चला गया, लेकिन, रात में वह वापस नहीं आ सका.

सुबह में शव बरामद किया गया. सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष मधुरेंद्र किशोर, एएसआइ लालबाबू पासवान व ब्रजेश कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है. तफ्तीश के दौरान प्रमिला देवी के घर के बगल से जूता बरामद किया गया. उसके घर से हरी प्लास्टिक की कुरसी भी जब्त की गयी है. इस हत्या से गांव में काफी तनाव है. गुटीय संघर्ष रोकने के लिए पुलिस चौकसी बरत रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन