जनगणना वर्ष 2011 का प्रारूप प्रकाशन 28 दिसंबर को : डीएम
मधुबनीः जिले में सामाजिक, आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना 2011 का प्रारूप का प्रकाशन 28 दिसंबर को होगा. इसके लिए आवश्यक कार्रवाई चल रही है. पीडीएफ जेनरेशन का कार्य पूरा हो गया है. उक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जिला पदाधिकारी लोकेश कुमार सिंह ने दी. प्रारूप प्रकाशन के लिए आवश्यक छपाई का कार्य […]
मधुबनीः जिले में सामाजिक, आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना 2011 का प्रारूप का प्रकाशन 28 दिसंबर को होगा. इसके लिए आवश्यक कार्रवाई चल रही है. पीडीएफ जेनरेशन का कार्य पूरा हो गया है. उक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जिला पदाधिकारी लोकेश कुमार सिंह ने दी. प्रारूप प्रकाशन के लिए आवश्यक छपाई का कार्य अंतिम चरण में है जिले में कुल 8447 ईबी हैं.
प्रत्येक ईबी के प्रगणित आंकड़ों की छपाई 4 प्रति में की जायेगी. प्रारूप का प्रकाशन तीन स्थानों पर होगा. इनमें पंचायत कार्यालय, पंचायत के एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थान एवं प्रखंड मुख्यालय स्थल को चयनित किया गया है. प्रत्येक परिवार से संबंधित प्रारूप आकड़ों की एक प्रति उस परिवार को पंचायत स्तरीय प्रगणक के माध्यम से करायी जायेगी. प्रकाशन संबंधी एक सीडी चार्ज ऑफिसर एवं सीडी जिलाधिकारी के पास उपलब्ध है. प्रारूप प्रकाशन के साथ ही दावा आपत्ति प्राप्त करने का कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा. इसके लिए कई तरह के विहित प्रपत्र की व्यवस्था की गई है.
प्रपत्र ए में गलत प्रविष्टि के विरुद्ध आपत्ति देने प्रपत्र बी में प्रविष्टि में सुधार के लिए, प्रपत्र सी में नाम एवं आकड़ों को जोड़वाने के लिए एवं प्रपत्र ई में ग्राम सभा, वार्ड सभा द्वारा चार्ज ऑफिसर के पास प्रस्ताव भेजे जा सकते हैं. उक्त सभी फार्म पंचायत स्तरीय पदाधिकारी अथवा प्रगणक को दिया जा सकता है. दावा आपत्ति प्राप्त करने की तिथि 28 दिसंबर से 17 जनवरी 2014 तक होगी.
17 जनवरी 2014 के बाद कोई दावा आपत्ति नहीं ली जायेगी. प्रारूप प्रकाशन के 7 दिनों के अंदर ईबी के लिए ग्राम सभा एवं व ार्ड सभा का आयोजन होगा. दावे आपत्तियों के निष्पादन के लिए 5 से 7 पंचायतों पर एक अधिकृत अधिकारी की नियुक्ति की गई है. नियुक्त अधिकृत पदाधिकारी आवश्यकतानुसार आपत्ति कर्ता को नोटिस देकर क्षेत्रीय कर्मचारियों से जांच करा कर आपत्तियों के निष्पादन संबंधी निर्णय लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










