ePaper

नाबालिग से गैंग रेप का आरोपी सिपाही फरार, गलत सूचना दे कर हासिल की थी नौकरी

Updated at : 02 Mar 2016 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग से गैंग रेप का आरोपी सिपाही फरार, गलत सूचना दे कर हासिल की थी नौकरी

मधुबनी / पटना : पुलिस की वर्दी को दागदार करने वाले जिले आरोपी सिपाही अनिल के बारे में जांच रफ्तार पकड़ चुकी है. जिले के एसपी मोहम्द अख्तर हुसैन ने सिपाही के बारे में बताया है कि उसे नौकरी से बर्खास्त करने की तैयारी शुरु कर दी गयी है. अनिल का सर्विस रिकार्ड भी काफी […]

विज्ञापन

मधुबनी / पटना : पुलिस की वर्दी को दागदार करने वाले जिले आरोपी सिपाही अनिल के बारे में जांच रफ्तार पकड़ चुकी है. जिले के एसपी मोहम्द अख्तर हुसैन ने सिपाही के बारे में बताया है कि उसे नौकरी से बर्खास्त करने की तैयारी शुरु कर दी गयी है. अनिल का सर्विस रिकार्ड भी काफी खराब है. नाबालिग से गैंग रेप में शामिल सिपाही के बारे में पता चला है कि उसने अपने आपको अति पिछड़ा बताकर सिपाही में भर्ती हुआ था. 2010 की बहाली में गलत शपथ पत्र दाखिल कर उसने नौकरी हासिल की थी.

जानकारी के मुताबिक आरोपी सिपाही पर सेवा के दौरान कई बार गलत कार्य करने का आरोप लग चुका है. पहले उसका दो साल तक सजा के रूप में इनक्रीमेंट भी रोका जा चुकी है. मीडिया को जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उसकी गिरफ्तारी के लिये विशेष टीम का गठन

किया गया है. सिपाही के पैतृक गांव मुमराबाद तक पुलिस गयी है. एसपी ने इस मामले में लोगों से शांत रहने की अपील की है. गौरतलब हो कि रात में परिजनों को खाना खिलाने के बाद गेट बंद करने गयी लड़की को अनिल और उसके साथियों ने जबरन नशा सुंघाकर खेत में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया. पीड़िता की हालत अभी भी नाजुक बतायी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन