तीसरे दिन भी धूमधाम से हुई मां काली की पूजा
मधवापुर : बिहारी, साहरघाट सहित प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर तीसरे दिन भी मां काली की पूजा धूमधाम से की गयी. इस मौके पर पूजास्थलों पर महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक मां काली की पूजा अर्चना की और अपनी मन्नतें पूरी करने के लिये मां के चरणों में खोइंछा भरा. पूजा के दौरान बजनेवाले धार्मिक धुन से […]
मधवापुर : बिहारी, साहरघाट सहित प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर तीसरे दिन भी मां काली की पूजा धूमधाम से की गयी. इस मौके पर पूजास्थलों पर महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक मां काली की पूजा अर्चना की और अपनी मन्नतें पूरी करने के लिये मां के चरणों में खोइंछा भरा.
पूजा के दौरान बजनेवाले धार्मिक धुन से संपूर्ण क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है. इस अवसर पर कई जगहों पर पूजा समितियों द्वारा ग्रामीण बच्चों के बीच धार्मिक श्लोक, संगीत एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजन की जा रही है. मां काली के दर्शनार्थ पूजा स्थलों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है जहां पूजा समितियों के स्वयंसेवीयों द्वारा भक्तों की पूजा को संपन्न कराने के लिये सहयोग प्रदान किये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










