फैयाज की जीत पर खुशी

Updated:
विज्ञापन

बिस्फी: राजद प्रत्याशी डा. फैयाज अहमद के जीतने पर क्षेत्र मे खुशी का माहौल व्याप्त है. महागठबंधन समर्थक ने अबीर-गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी. महागठबधंन के वरीय नेता काग्रेंस के पूर्व प्रत्याशी सह काग्रेंस नेता अहमर हसन दुलारे, विमल यादव, राजद नेता व उपप्रमुख भोला यादव, प्रमुख ताहिरा प्रवीण, पूर्व प्रमुख व जदयू […]

विज्ञापन

बिस्फी: राजद प्रत्याशी डा. फैयाज अहमद के जीतने पर क्षेत्र मे खुशी का माहौल व्याप्त है. महागठबंधन समर्थक ने अबीर-गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी. महागठबधंन के वरीय नेता काग्रेंस के पूर्व प्रत्याशी सह काग्रेंस नेता अहमर हसन दुलारे, विमल यादव, राजद नेता व उपप्रमुख भोला यादव, प्रमुख ताहिरा प्रवीण, पूर्व प्रमुख व जदयू नेत्री सीमा मंडल, नूरचक पंचायत पैक्स अध्यक्ष विष्णुदेव यादव, अजितनाथ यादव एवं रामविलास सहनी समेत कई लोगों ने विधायक डा. अहमद के जीत पर उनको बधाई दी है.

डा फैयाज अहमद ने अपनी जीत पर क्षेत्र के लोगो के प्रति आभार जताया है. डा. फैयाज ने कहा कि ये जीत बिस्फी की जनता की जीत है. महागठबधंन के कार्यकर्ताओ ने भी डा. फैयाज को बधाई दी है.

घोघरडीहा : बिहार विधान सभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागंठबंधन को दो तिहाई बहुमत से मिली भारी जीत की खबर मिलते ही स्थानीय जदयू कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया. जदयू के प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मंडल, जिला महासचिव रामनरेश कामत, चुल्हाई कामत, नपं के मुख्य पार्षद शंकर झा, भोला राय, राकेश राय, मो जमील, रमणजी पासवान, यशोदानंद कामत, जयनारायण कामत निराला, महेंद्र मंडल, राजद के प्रखंड अध्यक्ष देवलाल यादव, पंसस रामनरेश यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रघुनाथ झा राजा, शत्रुघ्न चौधरी सहित दर्जनों नेता कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जीत का श्रेय देते हुए उन्हें बधाई दी. फुलपरास से गुलजार देवी, लौकहा से लक्ष्मेश्वर राय, बाबूबरही से कपिलदेव कामत को बधाई देते हुए मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन