मतगणना कार्य को लेकर अधिकारियों की बैठक
मतगणना कार्य को लेकर अधिकारियों की बैठक जिला पदाधिकारी ने दिये कई निर्देश फोटो: 18परिचय: बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते जिला पदाधिकारी कुलदीप नारायण मधुबनी: विधान सभा चुनाव में मतगणना कार्य को लेकर शनिवार को डीआरडीए के सभागार में अधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी कुलदीप नारायण ने किया. […]
मतगणना कार्य को लेकर अधिकारियों की बैठक जिला पदाधिकारी ने दिये कई निर्देश फोटो: 18परिचय: बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते जिला पदाधिकारी कुलदीप नारायण मधुबनी: विधान सभा चुनाव में मतगणना कार्य को लेकर शनिवार को डीआरडीए के सभागार में अधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी कुलदीप नारायण ने किया. इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियांे से मतगणना कार्य को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिये.कहा कि किसी भी सूरत में लापरवाही बरदाश्त नहीं होगी. उन्होनें सभी दंडाधिकारियों से उनके अपने अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर ही हर हाल में तैनात रहने का निर्देश देते हुए कहा कि जिन दंडाधिकारियों को जिस स्थल पर तैनात किया गया है वे उसी स्थल पर रहेंगे. मतगणना कक्ष में जाने वाले अभ्यर्थी, अभिकर्ता व कर्मियों के प्रवेश पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया. बैठक में एसपी मो. अख्तर हुसैन, एसडीओ शाहिद परवेज व अन्य दंडाधिकारी भी उपस्थित थे. जिला पदाधिकारी कुलदीप नारायण ने देर शाम आर के कॉलेज परिसर का भी निरीक्षण कर वहां प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










