आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति खाक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
खुटौना : प्रखंड के परसाही पूर्वी पंचायत के मुरारपट्टी गांव में आग लगने से तीन घर सहित लाखों की क्षति हो गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरारपट्टी गांव के मो. अस्हाक के पुत्र मजीद के घर में खाना बन रहा था. इसी बीच चूल्हे से चिंगारी उठने से घर में आग लग गया. जब […]
विज्ञापन
खुटौना : प्रखंड के परसाही पूर्वी पंचायत के मुरारपट्टी गांव में आग लगने से तीन घर सहित लाखों की क्षति हो गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरारपट्टी गांव के मो. अस्हाक के पुत्र मजीद के घर में खाना बन रहा था.
इसी बीच चूल्हे से चिंगारी उठने से घर में आग लग गया. जब तक लोग इस आग पर काबू पाते तब तक आस पास के तीन घरों को भी आग ने अपने आगोश में ले लिया. आस पड़ोस के लोग आग पर काबू पाने कि कोशिश की लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि मिनटों में अपने आगोश में लेकर तीनों घरों को जलाकर राख कर दिया.
मो. इस्हाक के पुत्र मो. मजीद, मजीद के पुत्र मो. जुमराती और मो. मजीद के पुत्र अताउल के घर जलने के तुरंत बाद बीडीओ अनिल कुमार और सीओ राम किशोर पंजियार ने स्थल निरीक्षण कर अगले दिन 24 घंटा के अंदर तत्काल राहत में नगद 4700 रुपया, 50 किलो चावल और 50 किलो गेहूं उपलब्ध करा दिया गया. सीओ ने बताया कि अग्निपीड़ितों के द्वारा आवेदन देने पर एक इंदिरा आवास देने पर विचार किया जा सकता है.
बीडीओ ने की बैठक
खुटौना : प्रखंड के बीडीओ अनिल कुमार ने कार्यालय कक्ष इंदिरा आवास सहायक व लेखापाल के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में सभी आवास सहायकों को खास तौर पर इंदिरा आवास की बनी सूची में गड़बड़ी में सुधार करने की नसीहत दी तथा गड़बड़ी न करने की हिदायत. सूची बनाने में पारदर्शिता बरतने व प्रथम सूची को बनाने में सतर्कता बरतने की सलाह दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










