होमगार्ड जवान 20 को करेंगे चक्का जाम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हड़ताल के तीसरे दिन धरना पर बैठे जवान मधुबनी : बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के आह्वान पर होमगार्ड जवानों का हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है. सोमवार को होमगार्ड के सैकड़ों जवानों ने होमगार्ड कार्यालय पर धरना दिया. संघ के जिला सचिव गुरुदेव पासवान ने बताया कि अपनी मांगों के समर्थन में होमगार्ड के […]
विज्ञापन
हड़ताल के तीसरे दिन धरना पर बैठे जवान
मधुबनी : बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के आह्वान पर होमगार्ड जवानों का हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है. सोमवार को होमगार्ड के सैकड़ों जवानों ने होमगार्ड कार्यालय पर धरना दिया. संघ के जिला सचिव गुरुदेव पासवान ने बताया कि अपनी मांगों के समर्थन में होमगार्ड के जवान पूरी तरह से हड़ताल पर हैं. 15 मई को जवानों की ओर से राइफल व गोली पुलिस केंद्र पर जमा कर दिया.
उन्होंने कहा कि उत्पाद विभाग, पोस्ट ऑफिस, बैंकों, ट्रेजरी, थाना, अंचल एवं प्रखंड कार्यालय, दूरसंचार कार्यालय, दूरदर्शन, अस्पताल, थाना सहित अन्य कार्यालयों में प्रतिनियुक्त होमगार्ड के जवान के हड़ताल पर रहने से इन कार्यालयों की सुरक्षा प्रभावित हो रहा है. श्री पासवान ने कहा कि होमगार्ड के जवान अपनी मांगों की पूर्ति होने तक आंदोलन जारी रखेगी. इसी क्रम में 20 मई को पूरे जिले का चक्का जाम होमगार्ड के जवान करेंगे.
इसके लिए जिले भर में प्रचार प्रसार किया जा रहा है. 21 मई को होमगार्ड के जवान जेल भरो आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं. होमगार्ड के 500 से ऊपर होमगार्ड के जवान 21 मई को जेल भरो अभियान में शामिल होंगे.
धरना में जिलाध्यक्ष भागवत यादव, कोषाध्यक्ष रामसूरत यादव, उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव, मो मुन्ना, तापेश्वर महतो, रामेश्वर यादव, मो आसीन खां व मुनीदेव प्रसाद सिंह शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










