आज होमगार्ड जवान जमा करेंगे राइफल व डंडा
मधुबनी : पूर्व में घोषित 11 मई को होमगार्ड के जवानों का आंदोलन शुक्रवार 15 मई से प्रारंभ होगा. इसकी आवेदन पत्र बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के जिला सचिव गुरुदेव पासवान ने जिला पदाधिकारी को दिया है. जिला सचिव श्री पासवान ने बताया कि रक्षा वाहिनी स्वंय सेवक संघ का प्रस्तावित आंदोलन 11 […]
मधुबनी : पूर्व में घोषित 11 मई को होमगार्ड के जवानों का आंदोलन शुक्रवार 15 मई से प्रारंभ होगा. इसकी आवेदन पत्र बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के जिला सचिव गुरुदेव पासवान ने जिला पदाधिकारी को दिया है.
जिला सचिव श्री पासवान ने बताया कि रक्षा वाहिनी स्वंय सेवक संघ का प्रस्तावित आंदोलन 11 मई से निर्धारित था पर सरकार एवं विभागीय पदाधिकारी के आश्वासन पर चार दिनों में वार्तालाप निर्धारित किया गया था ताकि बातचीत से चार दिनों में समस्या का समाधान हो जाय.
पर वार्ता नहीं होने के कारण केंद्रीय समिति पटना के आदेशानुसार अन्य जिला के तहत मधुबनी जिला भी 15 मई को सुबह आठ बजे से जिला के तमाम होमगार्ड राइफल, गोली व डंडा सरकारी कोष पुलिस लाइन में जमा करते हुए विधि व्यवस्था ठप करेंगे. 21 मई को होमगार्ड के जवान चक्का जाम करते हुए जेल भरों अभियान आंदोलन चलाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










