भूकंप आते ही स्कूल की ओर दौड़े अभिभावक

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी: तेज भूकंप के रह-रहकर आ रहे झटकों से हर लोग दहशत में रहे. क्या आम आदमी, क्या पदाधिकारी. भूकंप के झटके से डरे सहमे सभी थे. विद्यालयों में बच्चों के रहने के कारण अभिभावक अपने-अपने बच्चों को लेने तुरंत संबंधित विद्यालय पहुंच गये. स्कूल में बच्चों को कुशल देख अभिभावकों को राहत मिली. वहीं, […]

विज्ञापन
मधुबनी: तेज भूकंप के रह-रहकर आ रहे झटकों से हर लोग दहशत में रहे. क्या आम आदमी, क्या पदाधिकारी. भूकंप के झटके से डरे सहमे सभी थे. विद्यालयों में बच्चों के रहने के कारण अभिभावक अपने-अपने बच्चों को लेने तुरंत संबंधित विद्यालय पहुंच गये. स्कूल में बच्चों को कुशल देख अभिभावकों को राहत मिली.
वहीं, बच्चों में भी इस कदर भय व्याप्त था कि वे अपने मां पिता को देखते ही उनसे लिपट गये और रोने लगते. हालांकि कई विद्यालयों में छुट्टी हो चुकी थी, लेकिन बच्चे रास्ते में ही थे. जबकि कई विद्यालय में वर्ग संचालन हो ही रहा था. भूकंप के दौरान विद्यालयों से छात्रों को बाहर निकाल दिया गया.
विद्यालय प्रबंधन भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर खासे चिंतित दिखे. सेंट्रल पब्लिक स्कूल बाबूसाहेब चौक के प्रधानाचार्य नंदन कुमार ने बताया कि विद्यालय में छुट्टी हो गयी थी. रिक्शा व गाड़ी से बच्चों को उनके घर भेजा जा रहा था, लेकिन इसी बीच भूकंप आ गया. बच्चों के सलामती की जानकारी बाद में हर परिजन से ली गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन