समस्या निबटारे के बताये गये उपाय

Updated:
विज्ञापन

मधुबनीः मनरेगा को समस्याओं को लेकर बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर होने वाले विशेष लोक अदालत के लिए शुक्रवार को पीठासीन पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम व्यवहार न्यायालय परिसर में हुई.जिला प्रशासन कि ओर से डीआरडीए डायरेक्टर रंग नाथ चौधरी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित पीठासीन पदाधिकारियों को मनरेगा के मामले से संबंधित समस्या […]

विज्ञापन

मधुबनीः मनरेगा को समस्याओं को लेकर बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर होने वाले विशेष लोक अदालत के लिए शुक्रवार को पीठासीन पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम व्यवहार न्यायालय परिसर में हुई.जिला प्रशासन कि ओर से डीआरडीए डायरेक्टर रंग नाथ चौधरी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित पीठासीन पदाधिकारियों को मनरेगा के मामले से संबंधित समस्या को निबटारे के संबंध में विस्तार से बताया गया.

मालूम हो कि उक्त विशेष लोक अदालत में मनरेगा लाभुकों को निबंधन कार्य का बंटवारा, जॉब कार्ड की अभिरक्षा, मजदूरी, बेरोजगारी भत्ता, कार्य स्थल सुविधाएं, कार्य की माप, बैंक व डाक घर खाते नामावली से संबंधित समस्याओं का निबटारा किया जाना है.

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मौके पर प्रभारी जिला विधिक जागरूकता सचिव सह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, गोपाल जी सब जज चतुर्थ, दीपक सिंह वर्मा मुंसिफ प्रथम, वसंत कुमार न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, एसडीसी जनक कुमार, डीसीएलआर रोहित कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन