बहानेबाजी छोड़ें, नहीं तो होंगे दंडित
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
15 दिन में काम शुरू करने का दिया निर्देश मधुबनी : नार्थ बिहार पावर कंपनी के अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र प्रसाद ने जिले के 1100 टोले को पूर्णत: विद्युतीकरण करने में हो रहे विलंब को लेकर मंगलवार को समीक्षा बैठक की. इसमें टर्न की प्रोजेक्ट का काम कर रहे बजाज कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज कुमार […]
विज्ञापन
15 दिन में काम शुरू करने का दिया निर्देश
मधुबनी : नार्थ बिहार पावर कंपनी के अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र प्रसाद ने जिले के 1100 टोले को पूर्णत: विद्युतीकरण करने में हो रहे विलंब को लेकर मंगलवार को समीक्षा बैठक की. इसमें टर्न की प्रोजेक्ट का काम कर रहे बजाज कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज कुमार व सोभित पात्र, जेकेसी के कार्यपालक अभियंता प्रोजेक्ट केबी चंद्रा, सहायक अभियंता प्रशांत कुमार, कनीय अभियंता जावेद अशरफ ने भाग लिया.
अधीक्षण अभियंता श्री प्रसाद ने बजाज कंपनी के कामकाज पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अगर इस बार यह मौका हाथ से चला गया तो फिर दोबारा ऐसा मौका नहीं आयेगा. उन्होंने सभी को बहाने बाजी छोड़ने को कहा. इस दौरान बजाज के मैनेजर मनोज कुमार ने कहा कि तार पोल एवं ट्रांसफॉर्मर नहीं रहने के कारण काम बाधित था. एक सप्ताह में सभी सामान मिल जायेगा. अधीक्षण अभियंता ने कहा कि 15 दिन के अंदर काम शुरू हो जाना चाहिए, नहीं तो इससे जुड़े सभी पदाधिकारी को विभाग दंडित करेगी.
2054 ट्रांसफॉर्मर व चार हजार किलोमीटर तार की जरूरत
1100 टोल में पूर्णत: विद्युतीकरण करने के लिए बजाज कंपनी को 2054 ट्रांसफॉर्मर एवं चार हजार किलो मीटर तार की आवश्यकता है. कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि 63 केवीए के 1660 ट्रांसफॉर्मर लगेंगे. जबकि 100 केवीए के 394 ट्रांसफॉर्मर की जरूरत है.
जबकि तीन हजार किलो मीटर हाइ टेंशन तार एवं एक हजार किलो मीटर एलटी तार की जरूरत है. अधीक्षण अभियंता श्री प्रसाद ने कहा कि तार पोल सहित अन्य सामान की आपूर्ति टर्न की प्रोजेक्ट के तहत होना है. उक्त प्रोजेक्ट का काम बजाज को करना है. उन्होंने बजाज कंपनी के मैनेजर को जल्द काम करने का निर्देश दिया.
नहीं बदले गये 645 जले ट्रांसफॉर्मर
जिले में पूर्व से लगे ट्रांसफॉर्मर में 645 ट्रांसफॉर्मर जला है. जिसको बदलने का काम बजाज कंपनी को करना है. पर कंपनी द्वारा अभी तक एक भी ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया. अधीक्षण अभियंता ने बताया कि सांसद, विधायक एवं विधान पार्षद कोटा से अभी तक 190 ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है. अभी भी बजाज कंपनी को ग्रामीण क्षेत्रों में 455 ट्रांसफॉर्मर को बदलना है.
नहीं है पोल
इस योजना के लिए लगभग 12 हजार पोल की जरूरत है, लेकिन विभाग के पास सिर्फ 300 पोल ही है. इस कारण पोल गाड़ने का काम नहीं हो रहा है. अधीक्षण अभियंता ने बजाज कंपनी को 15 दिन के अंदर प्रगति रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है. समीक्षा बैठक में जेकेसी के प्रोजेक्ट मैनेजर वीरेंद्र कुमार सिंह भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










