Madhubani News : संयुक्त विशेष अभियान में 29 अभियुक्त गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : संयुक्त विशेष अभियान में 29 अभियुक्त गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव के लिए पुलिस व एसएसबी जवान संयुक्त रूप से लगातार विशेष अभियान चलाकर वारंटी सहित कई अभियुक्तों काे गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

मधुबनी. विधानसभा चुनाव के लिए पुलिस व एसएसबी जवान संयुक्त रूप से लगातार विशेष अभियान चलाकर वारंटी सहित कई अभियुक्तों काे गिरफ्तार किया है. इस मुहिम के तहत बीते 24 घंटे में 29 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है. एसपी योगेंद्र कुमार के अनुसार वारंट मामले में जहां 14 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है. वहीं, शराब तस्करी मामले 2 अभियुक्तों कि गिरफ्तारी हुई. साथ ही विशेष अभियान में हत्या के प्रयास में 2 एवं अन्य कांड में 11 अभियुक्तों कि गिरफ्तारी हुई है. जिले में अपराध नियंत्रण और यातायात सुरक्षा को लेकर चले अभियान में 24 वाहनों से 33 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूले गये हैं. वहीं, अभियान के तहत 112.172 लीटर देशी व विदेशी शराब भी बरामदगी की गई है. वहीं, विशेष अभियान के तहत ही अभियुक्तों के पास से दो बाइक, एक देशी कट्टा एवं दो कारतूस भी बरामद हुआ है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन