अपहर्ता के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2020 1:10 AM
हरलाखी : स्थानीय थाने की पुलिस ने एक नाबालिग अपहरण मामले में फरार अपहर्ता के घर कुर्की जब्ती का इश्तेहार चिपकाया है. मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र से करीब दस माह पूर्व एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया था. इस संबंध में अपहृता की मां के बयान के आधार पर थाना […]
हरलाखी : स्थानीय थाने की पुलिस ने एक नाबालिग अपहरण मामले में फरार अपहर्ता के घर कुर्की जब्ती का इश्तेहार चिपकाया है. मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र से करीब दस माह पूर्व एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया था.
इस संबंध में अपहृता की मां के बयान के आधार पर थाना में मामला दर्ज है. अपहरण के कुछ दिन बाद ही पुलिस ने अपहृता को बरामद कर न्यायालय के आदेशानुसार पर परिजनों को सौंप दिया था. यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा है कि अपहर्ता फरार चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










