नेपाल सीमा से लगे 13 इंट्री प्वाइंट पर मेडिकल टीम की तैनाती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2020 1:04 AM
मधुबनी : सिविल सर्जन डॉ किशोर चन्द्र चौधरी ने कार्यालय कक्ष में नोवल कोरोना वायरस को लेकर प्रेस वार्ता की. इस अवसर पर सिविल सर्जन ने कहा कि नेपाल की ओर से बिहार आने वाले वैसे व्यक्ति जो हाल ही में 14 दिन के भीतर चीन से आए हो या नोवल कोरोना वायरस से संक्रमित […]
मधुबनी : सिविल सर्जन डॉ किशोर चन्द्र चौधरी ने कार्यालय कक्ष में नोवल कोरोना वायरस को लेकर प्रेस वार्ता की. इस अवसर पर सिविल सर्जन ने कहा कि नेपाल की ओर से बिहार आने वाले वैसे व्यक्ति जो हाल ही में 14 दिन के भीतर चीन से आए हो या नोवल कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के साथ उनका संभावित संपर्क हुआ हो, वैसे व्यक्तियों को चिन्हित कर स्क्रीनिंग की जा रही है. उन्होंने बताया कि चीन के वुआन शहर में नोवल कोराना वायरस से सबसे अधिक लोग प्रभावित हैं.
1 जनवरी 2020 के बाद चीन तथा हांगकांग से आए लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी. जिले के 7 प्रखंड जो बॉर्डर से सटे हैं, वहां के 13 एंट्री प्वाइंट पर डॉक्टर की टीम उपलब्ध है, जो चीन से आने वाले लोगों की जांच कर रहे हैं. इसके लिए मेडिकल टीम का गठन कर दिया गया है. उन्होंने कहा, चीन तथा हांगकांग से आने वाले जो कोरोना वायरस से प्रभावित होंगे उनका पैथोलॉजिकल सैंपल लेकर डीएमसीएच भेजा जाएगा, वहां से पुना जांच के लिए भेजा जाएगा. उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में किसी भी आकस्मिक स्थिति के लिए 10 आइसोलेशन बेड की व्यवस्था की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










