पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले का आरोपी धराया
Updated at : 06 Nov 2019 1:05 AM (IST)
विज्ञापन

मधुबनी : पंडौल थाना क्षेत्र में 28 जुलाई को एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले में तीसरे अप्राथमिकी अभियुक्त अमन यादव उर्फ भुवन यादव को ग्राम लोहना थाना भैरवस्थान से बीती रात गिरफ्तार किया गया. इसकी जानकारी प्रेसवार्ता में एएसपी कामनी बाला ने दी. एएसपी ने बताया कि 28 जुलाई 2019 […]
विज्ञापन
मधुबनी : पंडौल थाना क्षेत्र में 28 जुलाई को एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले में तीसरे अप्राथमिकी अभियुक्त अमन यादव उर्फ भुवन यादव को ग्राम लोहना थाना भैरवस्थान से बीती रात गिरफ्तार किया गया.
इसकी जानकारी प्रेसवार्ता में एएसपी कामनी बाला ने दी. एएसपी ने बताया कि 28 जुलाई 2019 को सरसोपाही बाजार से हाटी अपने गांव लौटने के क्रम में पत्रकार प्रदीप मंडल को तीन अपराधियों ने जानलेवा हमले की नीयत से गोली मारी थी. पंडौल थाना में इस मामले को लेकर 176/19 मामला दर्ज किया गया.
जानलेवा हमले के मामले में दो प्राथमिकी अभियुक्त सुशील साह को 2 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था. वहीं 2 जुलाई को ही दूसरे नामजद अशोक कामत ने न्यायालय में आत्म समर्पण किया था. जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. अनुसंधान के क्रम में तीसरे अप्राथमिकी अभियुक्त अमन यादव पिछले चार महीने से फरार था. जिसकी गिरफ्तारी हुई है.
एएसपी ने बताया कि पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले में तीनों आरोपी की गिरफ्तारी हो जाने से इस मामले का उदभेदन हो गया है. अमन यादव की गिरफ्तारी में पंडौल थानाध्यक्ष अनोज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक नवी हसन खां, बीएमपी सिपाही मधु कुमार यादव, भरत कुमार, ब्रजेश कुमार शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




