कमला में डूबने से नौ वर्षीया बच्ची की मौत

Updated:
विज्ञापन

झंझारपुर : भैरवस्थान थाना क्षेत्र के रैयाम पश्चिम पंचायत स्थित चनका बलाट गांव की एक बालिका की मौत नदी में डूबने से हो गई. मृतक की पहचान लक्ष्मीकांत यादव उर्फ बुलकी यादव की 9 वर्षीय पुत्री रूपा कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाबत जानकारी है कि रूपा अपने दादा महिंद्र यादव के […]

विज्ञापन

झंझारपुर : भैरवस्थान थाना क्षेत्र के रैयाम पश्चिम पंचायत स्थित चनका बलाट गांव की एक बालिका की मौत नदी में डूबने से हो गई. मृतक की पहचान लक्ष्मीकांत यादव उर्फ बुलकी यादव की 9 वर्षीय पुत्री रूपा कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाबत जानकारी है कि रूपा अपने दादा महिंद्र यादव के साथ मवेशी चराने गई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

उसके दादा बधार के पुरानी कमला नदी में मवेशी को नहलाने ले गया. रूपा नदी किनारे खड़ी थी, इसी बीच नदी किनारे से फिसल गई. जब तक लोग समझ पाते तब तक रूपा डूब चुकी थी. इसी दौरान तेज धारा में बह गई. काफी खोजबीन के बाद शव को ढुंढा जा सका. मौत की सूचना से गांव में कोहराम मच गया है. मां अमला देवी का रो रोकर बुरा हाल है.

पंचायत की मुखिया रेखा देवी ने बताया कि चार भाई बहनों में रूपा दूसरे नंबर पर थी. मवेशी के दूध बेचने से मिलने वाली आमदनी से घर का खर्च चलता है. कहा कि रूपा पढ़ाई में अव्वल रहती थी. उसकी मौत की जानकारी तत्काल भैरवस्थान थाना एवं सीओ को दी गयी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन