स्वतंत्रता दिवस को लेकर ितरंगे से सजा बाजार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मधुबनी :71 वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए बाजार में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, तिरंगा से संबंधित बैज, टोपी, कलाईपट्टी, तीन रंगों का अवीर से बाजार पट गया है. हर गली, मोहल्ले, चौक चौराहों पर छोटे बड़े दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के मौके पर इनसे संबंधित सामानों की बिक्री हो रही है. इन सामानों […]
विज्ञापन
मधुबनी :71 वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए बाजार में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, तिरंगा से संबंधित बैज, टोपी, कलाईपट्टी, तीन रंगों का अवीर से बाजार पट गया है. हर गली, मोहल्ले, चौक चौराहों पर छोटे बड़े दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के मौके पर इनसे संबंधित सामानों की बिक्री हो रही है. इन सामानों की मांग खासकर बच्चों में अधिक देखी जा रही है. बच्चे अपने माता पिता के साथ बाजार में इन सामानों को खरीदने जा रहे है.
प्रभारी मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन
मुख्य समारोह गुरुवार को पुलिस केंद्र मधुबनी के मैदान में आयोजित होगा. मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री प्रेम कुमार पैरेड की सलामी लेंगे व झंडोत्तोलन करेंगे. झंडोत्तोलन के बाद प्रभारी मंत्री द्वारा जिले के नाम संबोधन किया जायेगा. स्वतंत्रता दिवस पर दो बजे दिन में फुटबॉल मैच का आयोजन जिला प्रशासन व नागरिक एकादश के बीच में किया जायेगा. यह मैच पुलिस केंद्र में होना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










