अस्पताल में कर्मियों ने ठप किया सफाई कार्य

मधुबनी : बीते पांच माह से सदर अस्पताल में सफाई मद का पैसे का भुगतान नहीं होने से आक्रोशित सफाई कर्मियों ने शनिवार को साफ सफाई का काम बंद कर दिया. कर्मी के हड़ताल पर जाने के कारण सदर अस्पताल का साफ सफाई शनिवार को बुरी तरह प्रभावित रहा. जिसके कारण प्रसव कक्ष, एसएनसीयू, ओपीडी, […]
मधुबनी : बीते पांच माह से सदर अस्पताल में सफाई मद का पैसे का भुगतान नहीं होने से आक्रोशित सफाई कर्मियों ने शनिवार को साफ सफाई का काम बंद कर दिया. कर्मी के हड़ताल पर जाने के कारण सदर अस्पताल का साफ सफाई शनिवार को बुरी तरह प्रभावित रहा. जिसके कारण प्रसव कक्ष, एसएनसीयू, ओपीडी, इमरजेंसी व वार्डों में मेडिकल वेस्टेज यत्र तत्र फैला रहा. जिसके कारण आने जाने वाले मरीजों का बुरा हाल रहा.
सबसे बदतर स्थिति प्रसव कक्ष का रहा जहां मेडिकल वेस्टेज बाक्स रहने के बाद भी पूरे फर्श कचड़ा फैला रहा. विदित हो कि सदर अस्पताल का साफ सफाई कार्य आउट सोर्सिंग एजेंसी पुष्प भारती द्वारा विगत कई वर्षों से किया जा रहा. आउट सोर्सिंग एजेंसी में कार्यरत सफाई कर्मियों ने एजेंसी द्वारा वेतन भुगतान नहीं किये जाने के कारण साफ सफाई सेवा को ठप्प कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










