रोड सेफ्टी अभियान के तहत छात्रों का चयन

Updated at : 02 Jul 2019 2:40 AM (IST)
विज्ञापन
रोड सेफ्टी अभियान के तहत छात्रों का चयन

मधुबनी : बिहार शिक्षा परियोजना के अंतर्गत रोड सेफ्टी जागरुकता अभियान के लिए प्रत्येक महाविद्यालय से एक नोडल शिक्षक तथा चार रोड सेफ्टी अंबेसडर का चयन किया जा रहा है. इस संदर्भ में रामकृष्ण महाविद्यालय मधुबनी से डॉ राहुल मनहर, सहायक प्राध्यापक दर्शनशास्त्र विभाग तथा एनएसएस, एनसीसी अधिकारी का चयन किया गया है. रोड सेफ्टी […]

विज्ञापन

मधुबनी : बिहार शिक्षा परियोजना के अंतर्गत रोड सेफ्टी जागरुकता अभियान के लिए प्रत्येक महाविद्यालय से एक नोडल शिक्षक तथा चार रोड सेफ्टी अंबेसडर का चयन किया जा रहा है. इस संदर्भ में रामकृष्ण महाविद्यालय मधुबनी से डॉ राहुल मनहर, सहायक प्राध्यापक दर्शनशास्त्र विभाग तथा एनएसएस, एनसीसी अधिकारी का चयन किया गया है.

रोड सेफ्टी अम्बेसडर के लिए महाविद्यालय के छात्र मो एहतेशामूल हसन, सौरभ सुमन, प्रेमलता, और दीक्षा कुमारी का चयन किया गया है. इस अभियान के अंतर्गत सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रावधानों के बारे में छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता फैलाना, महाविद्यालय में वाद-विवाद , भाषण, स्लोगन ,पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराना है.

यह अभियान महाविद्यालय की टीम एवं जिला पदाधिकारी मधुबनी के साथ मिलकर किया जाएगा. डॉ राहुल मनहर को नोडल शिक्षक बनने पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकगण ने शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन