विवाहिता ने सरपंच पर यौन शोषण का लगाया आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2019 5:18 AM
पंडौल : प्रखंड के दहियत माधोपुर पंचायत के सरपंच द्वारा पंचायत की एक विवाहिता के साथ यौन शोषण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता ने पुलिस को दिये बयान में बताया है कि सरपंच टुनटुन झा शादी का झांसा देकर महीनों से यौन शोषण करता रहा है. आवेदिका ने बताया कि पति […]
पंडौल : प्रखंड के दहियत माधोपुर पंचायत के सरपंच द्वारा पंचायत की एक विवाहिता के साथ यौन शोषण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता ने पुलिस को दिये बयान में बताया है कि सरपंच टुनटुन झा शादी का झांसा देकर महीनों से यौन शोषण करता रहा है. आवेदिका ने बताया कि पति के साथ विवाद की सुनवाई न्यायालय में चल रही है.
उन्होंने बताया कि गर्भवती होने पर सरपंच टुनटुन झा ने शीघ्र शादी कर लेने का आश्वासन दिया. सरपंच ने शादी के बहाने 30 अप्रैल को दरभंगा जिला के बेनीपुर स्थित कुशेश्वरस्थान ले गया. जहां शादी के बजाय गर्भपात करवा दिया. जब 11 मई को सरपंच के घर रहने पहुंची तो सरपंच व उसके परिजनों ने मारपीट घर से निकाल दिया. बीच बचाव करने जब ग्रामीण पहुंचे तो कहा कि ग्रामीण स्तर पर ही न्याय होगा. बावजूद ग्रामीणों ने कोई फैसला नहीं किया. इस संबंध में थाना प्रभारी अनोज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज की गयी है. कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










