26 घंटे तक जीवन मौत से जूझती रही सर्पदंश की शिकार महिला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 May 2019 1:19 AM
मधुबनी : पंडौल थाना क्षेत्र के ककना गांव के किरण देवी 26 घंटे तक जीवन व मौत के बीच संघर्ष करती रही और अंत में जिंदगी वापस लौटी. ककना गांव के हरिश्चंद्र झा की 48 वर्षीय पत्नी किरण देवी को बुधवार शाम को एक विषैले सांप ने डस लिया. वे शाम को लगभग साढे छह […]
मधुबनी : पंडौल थाना क्षेत्र के ककना गांव के किरण देवी 26 घंटे तक जीवन व मौत के बीच संघर्ष करती रही और अंत में जिंदगी वापस लौटी. ककना गांव के हरिश्चंद्र झा की 48 वर्षीय पत्नी किरण देवी को बुधवार शाम को एक विषैले सांप ने डस लिया. वे शाम को लगभग साढे छह बजे आंगन में चापाकल पर पानी लेने गयी. वहीं पर विषैले सांप ने डंस लिया. आनन फानन में किरण देवी को सदर अस्पताल लाया गया. सदर अस्पताल लाने के क्रम में ही उनकी हालत खराब होने लगा. सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डा. राजीव रंजन डयूटी पर तैनात थे. मरीज की हालत देखकर तत्काल उनका इलाज शुरू किया.
उन्होंने तत्काल 8 वाईल एंटीवेनम सिरम (एबीएस) मरीज को दिया. डा. राजीव रंजन ने बताया कि महिला की हालत बहुत खराब थी. उन्हें कोबरा ने काटा था. दो जगहों पर बाइट के निशान थे. मरीज को रात भर जगाकर रखा गया. अगले दिन गुरुवार को मरीज की हालत में सुधार तो हुआ. शुक्रवार को इमरजेंसी में मौजूद डा. पी मिश्रा ने बताया कि सर्पदंश की शिकार महिला किरण देवी को कुल 16 वाईल एवीएस का सूई दिया गया अब वो ठीक है. उन्हें शाम तक अस्पताल से छुट्टी मिल जायेगी. पीड़िता किरण देवी के पुत्र संदीप कुमार ने बताया कि मौत के मुंह से उनकी मां की जान बची है. उन्होंने अस्पताल के चिकित्सक एवं कर्मियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










