राजद समाज को जोड़ने व भाजपा तोड़ने का काम करती है : तेजस्वी

पंडौल (मधुबनी) : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद समाज को जोड़ने का काम करता है अौर भाजपा सांप्रदायिक पार्टी है. वह समाज को तोड़ने का काम करती है. ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए अपना एक-एक वोट महागठबंधन के प्रत्याशी को दें. लालूजी जब तक बाहर थे, तब तक देश में […]
पंडौल (मधुबनी) : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद समाज को जोड़ने का काम करता है अौर भाजपा सांप्रदायिक पार्टी है. वह समाज को तोड़ने का काम करती है. ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए अपना एक-एक वोट महागठबंधन के प्रत्याशी को दें. लालूजी जब तक बाहर थे, तब तक देश में दंगा फसाद करवाने वालों को जगह नहीं मिलती थी.
लालूजी को झूठे मामले में फंसा कर जेल में बंद करा दिया गया. ताकि सभी मिलकर जनता को बरगलाकर वोट हासिल कर सकें, लेकिन यह चलने वाला नहीं है. लालू का बेटा जनता के आशीर्वाद से इस बार ऐसी ताकतों को सबक सिखायेगा. वह शुक्रवार लोहट चीनी मिल परिसर में महागठबंधन प्रत्याशी बद्री कुमार पूर्वे के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि हम जनता की अदालत में आये हैं. आपको न्याय करना है. आरक्षण-संविधान को बचाना चाहते हैं तो महागठबंधन को वोट दें. हमलोग गरीबों को हक व बेरोजगारों को रोजगार देने के साथ आपसी भाईचारा बनाकर रखना चाहते हैं. जो भाजपा नेता गिरिराज सिंह को अच्छा नहीं लग रहा है. वह पाकिस्तान भेजने की धमकी देते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




