चुनाव को ले लगन में नहीं मिल रही है किराये पर गाड़ी
Updated at : 14 Apr 2019 1:55 AM (IST)
विज्ञापन

अगर गाड़ी मिलती है तो मनमाने किराये की मांग करते हैं मालिक मधुबनी : मिथिलांचल में चल रहे लगन व लोकसभा चुनाव को लेकर लोगाें को भाड़े पर गाड़ी नहीं मिल रही है. लक्जरी गाड़ी से लेकर बस तक चुनाव कार्य में लेने के आदेश जारी कर दि या गया है. जिस कारण दुल्हे को […]
विज्ञापन
अगर गाड़ी मिलती है तो मनमाने किराये की मांग करते हैं मालिक
मधुबनी : मिथिलांचल में चल रहे लगन व लोकसभा चुनाव को लेकर लोगाें को भाड़े पर गाड़ी नहीं मिल रही है. लक्जरी गाड़ी से लेकर बस तक चुनाव कार्य में लेने के आदेश जारी कर दि या गया है. जिस कारण दुल्हे को जाने से लेकर बारात लाने व ले जाने के लिये लोगों को ढूंढ़ने से भी वाहन नहीं मिल रहे हैं. जिन्हें मिल रहा है उनसे वाहन मालिक चुनाव का बहाना बता मनमाने कीमत की वसूली कर रहे हैं.
निजी वाहन में कैसे ढोये पैसेंजर : निजी वाहन मालिक इन दिनों डर से भी वाहन का उपयोग भाड़े पर नहीं कर रहे हैं. दरअसल टैक्स बचाने के लिये लोगों द्वारा कॉमर्सियल वाहन को भी निजी वाहन के नाम पर रजिस्ट्रेशन कराया जाता है. पर चुनाव में पकड़े जाने के भय से भी जिनके पास वाहन है वे वाहन देने से परहेज कर रहे हैं.
मधुबनी से दरभंगा जाने के लिये आम दिन में लोगो को 1500 से 2500 रुपिया भारा पर आसानी से गर मिल जाता था.लेकिन अभी दरभंगा जाने के लिये 4000 से 4500 रुपिया भाड़ा देना पड़ता है. भरा पर गाड़ी चलाने बाला एक ब्यक्ति ने बताया कि अभी चुनाब को लेकर बहुत गाड़ी बाहर का भरा नही करता है क्योंकि आधे से ज्यादा गाड़ी का कागज सही नही है.कागज सही नही रहने के कारण पकड़ाने की डर से लोग भरा पर गाड़ी नही दे रहे है.
गाड़ी चालक ने बताया कि सामान्य दिन में मधुबनी से पटना के डीजल गाड़ी का भर 3000 से 4000 होता है जबकि पेट्रोल गाड़ी का भरा 4000 से 5000 होता है .लेकिन अभी डीजल गाड़ी का भरा 5000 से 6000 ,पेट्रोल गाड़ी का भरा 7000 से 8000 तक लिया जा रहा है. झंझारपुर लोकसभा में 2192 वाहन का होगा उपयोग : चुनाव कार्य में झंझारपुर लोक सभा के लिये 2192 वाहनों का उपयोग किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




