मधुबनी में 11 वर्षीय लडकी से सामूहिक बलात्कार

मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले के एक गांव में 11 वर्षीय एक लडकी से कथित तौर पर दो लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया.पुलिस ने बताया कि नाबालिग लडकी जारम गांव में अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी दो युवक मोहम्मद सादिक और मोहम्मद इस्राइल उसे फुसलाकर अपने घर से कुछ दूरी पर झाडी […]
मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले के एक गांव में 11 वर्षीय एक लडकी से कथित तौर पर दो लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया.पुलिस ने बताया कि नाबालिग लडकी जारम गांव में अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी दो युवक मोहम्मद सादिक और मोहम्मद इस्राइल उसे फुसलाकर अपने घर से कुछ दूरी पर झाडी में ले गए और उससे बलात्कार किया.
फूलपरास के डीएसपी किशोर कुमार ने कहा, ‘‘लडकी की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर रवाना हुए लेकिन उस वक्त तक अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए.’’
पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की है और दोनों आरोपियों को पकडने के लिए उनकी तलाश शुरु कर दी है. लडकी को चिकित्सीय जांच के लिए मधुबनी शहर भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




