बिहार : मधुबनी में प्रसूता की मौत से आक्रोशित लोगों ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Aug 2018 3:50 PM
मधुबनी: बिहार में मधुबनी जिले के पंडौल थाना क्षेत्र में एक निजी नर्सिंग होम में कल रात प्रसव के बाद प्रसूता की मौत होने से आक्रोशित लोगों ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की. मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इलाज में लापरवाही बरती गयी जिस कारण प्रसूता की मौत हो गयी. […]
मधुबनी: बिहार में मधुबनी जिले के पंडौल थाना क्षेत्र में एक निजी नर्सिंग होम में कल रात प्रसव के बाद प्रसूता की मौत होने से आक्रोशित लोगों ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की. मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इलाज में लापरवाही बरती गयी जिस कारण प्रसूता की मौत हो गयी. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की और एक वाहन में आग लगा दी. उग्र लोगों ने सड़क पर जाम भी लगा दिया.
पंडौल थाना प्रभारी संजय कुमार ने आज बताया कि मृतक महिला का नाम मुन्नी देवी (35) है जो कि सोहराय गांव की निवासी थीं. उन्होंने बताया कि पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है. संजय ने बताया पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और छानबीन के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










