बाबाकुशेश्वर की नगरी से हटाया जायेगा अतिक्रमण

कुशेश्वरस्थान पूर्वी : मिथिलांचल की प्रसिद्ध शिवनगरी बाबा कुशेश्वरधाम से अतिक्रमण हटाने को लेकर मंगलवार को बिरौल एसडीपीओ दिलीप कुमार झा ने बाजार में सड़क से अतिक्रमण को लेकर फुटफटी दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी है. इन लोगों को सड़क से दुकान हटा लेने का निर्देश देते हुए कहा कि अगर ऐसा नहीं किया तो […]
कुशेश्वरस्थान पूर्वी : मिथिलांचल की प्रसिद्ध शिवनगरी बाबा कुशेश्वरधाम से अतिक्रमण हटाने को लेकर मंगलवार को बिरौल एसडीपीओ दिलीप कुमार झा ने बाजार में सड़क से अतिक्रमण को लेकर फुटफटी दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी है. इन लोगों को सड़क से दुकान हटा लेने का निर्देश देते हुए कहा कि अगर ऐसा नहीं किया तो कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान एएसआइ शिव कुमार पासवान को अतिक्रमणकारियों का पूरा ब्यौरा लेने का निर्देश दिया. एसडीपीओ श्री झा ने बताया कि सड़क पर दुकान लगाने से राहगीरों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है. उल्लेखनीय है कि सावन महीने में लाखों शिवभक्त बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने आते हैं. खासकर रविवार को शिवनगरी में बस स्टैंड से शिवमंदिर तक जाम लगा रहता है. मौके पर एसआइ नरेश पासवान सहित पुलिस जवान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










