एक बूथ पर पुनर्मतदान आज

मधुबनीः झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर आज पुनर्मतदान होगा. इस आशय का पत्र निर्वाचन अधिकारी बिहार ने झंझारपुर के निर्वाची पदाधिकारी को दिया है. 30 अप्रैल को हुए मतदान में झंझारपुर क्षेत्र के खजाैली विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 35 पर पुनर्मतदान का निर्देश वहां के निर्वाची पदाधिकारी व चुनाव आयोग […]
मधुबनीः झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर आज पुनर्मतदान होगा. इस आशय का पत्र निर्वाचन अधिकारी बिहार ने झंझारपुर के निर्वाची पदाधिकारी को दिया है. 30 अप्रैल को हुए मतदान में झंझारपुर क्षेत्र के खजाैली विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 35 पर पुनर्मतदान का निर्देश वहां के निर्वाची पदाधिकारी व चुनाव आयोग के प्रेक्षक के अनुरोध पर चुनाव आयोग ने किया है.
ज्ञात हो कि मतदान केंद्र संख्या 35 हरिजन उत्क्रमित मध्य विद्यालय बासोपट्टी में है. निर्वाची पदाधिकारी झंझारपुर गुप्तेश्वर प्रसाद ने बताया कि उक्त मतदान केंद्र के पीठासीन पदाधिकारी ने मॉक पोल के बाद इवीएम से उसे हटाया नहीं था. मॉक पोल वाला बटन दबाने के बाद मतदान शुरू करा दिया गया था. इसी को देखते हुए उक्त मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान के लिए चुनाव आयोग को लिखा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










