राम, सीता व लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :02 Jul 2017 12:46 AM
विज्ञापन

आस्था पर चोट . सोने व चांदी के मुकुट भी ले गये चोर राजनगर : स्थानीय थाने के गोठ सिमरी गांव स्थित राम जानकी मंदिर में शुक्रवार की रात चोरों ने लाखों रुपये कीमत की अष्ठधातु की राम, लक्ष्मण व जानकी की मूर्ति चोरी कर ली. बताया जा रहा है कि मूर्तियां करीब सौ साल […]
विज्ञापन
आस्था पर चोट . सोने व चांदी के मुकुट भी ले गये चोर
राजनगर : स्थानीय थाने के गोठ सिमरी गांव स्थित राम जानकी मंदिर में शुक्रवार की रात चोरों ने लाखों रुपये कीमत की अष्ठधातु की राम, लक्ष्मण व जानकी की मूर्ति चोरी कर ली.
बताया जा रहा है कि मूर्तियां करीब सौ साल पुरानी थीं. दो फीट लंबी इस मूर्ति की कीमत का ग्रामीण सही से आंकलन नहीं कर पा रहे हैं. जिस प्रकार की मूर्तियां बतायी जा रही हैं पुलिस प्रशासन ने इसकी कीमत पांच लाख से अधिक होने की संभावना जतायी है. वहीं चार – पांच लाख रुपये का सोने व चांदी का मुकुट व भगवान का अन्य जेवर भी चोरी हो गया है. इस मंदिर में अष्टधातु की बेशकीमती भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की प्रतिमा स्थापित थी. प्रतिमा में लगाये गये चांदी के मुकुट व मूर्ति की कीमत लाखों की बतायी जा रही है.
घटना की सूचना मिलने पर सदर डीएसपी कुमार इंद्रप्रकाश सभी बिंदुओं पर जांच में जुट गये हैं. उन्होंने बताया कि मूर्ति चोर गिरोह की पड़ताल की जा रही है. राजनगर एसएसबी कैंप से श्वान दस्ता मंगाया गया है. जानकारी के अनुसार मंदिर के पुजारी गेना लाल झा शुक्रवार की शाम तक आरती-पूजा कर मंदिर को बंद कर घर गये. शनिवार की सुबह पूजा के लिए मंदिर आये, तो मूर्तियां गायब थीं. पुजारी ने चोरी की सूचना मंदिर की देखरेख करने वाले वीरभद्र सिंह को दी. श्री सिंह ने थाना पहुंच चोरी होने की जानकारी पुलिस को दी.
उन्होंने बताया की सौ वर्ष पुराने इस मंदिर में अष्टधातु की बेशकीमती भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की प्रतिमा स्थापित थी. चोरों ने मंदिर के उत्तर की तरफ के गेट को तोड़ कर प्रतिमा चुरा ली. चुराये गये मुकुट के ऊपरी हिस्से का एक टुकड़ा रास्ते पर एक बच्चे को मिला. उसे वीरभद्र सिंह के पास रख दिया गया है.
चोरों ने दरवाजे को काटने के लिये आरी पत्ती का सहारा लिया. जल्दीबाजी में आरी पत्ती को मंदिर परिसर में ही छोड़ दिया. वहीं एक रूमाल भी पुलिस को परिसर से मिली है. घटना स्थल पर इंस्पेक्टर शिव कुमार सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष रामआशीष यादव, मृत्युंजय मिश्रा एवं अजय कुमार सिंह सदलबल पहुंच छानबीन कर रहे हैं. इधर इस घटना के बाद से गांव के लोग मंदिर परिसर पर पहुंच रहे हैं. डीएसपी ने बताया है कि जल्द ही चोर पुलिस गिरफ्त में होगा. छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










