एक ही रात कांग्रेस नेता सहित सात घरों में चोरी

मधुबनी/कलुआही : नगर थाने के हवाई अड्डा मोहल्ले में कांग्रेस नेता के घर सहित कलुआही थाने के हरिपुर बक्सी टोल गांव में मंगलवार की रात एक साथ सात घरों में चोरी की घटना से सनसनी फैल गयी. हवाई अड्डा मोहल्ले में कांग्रेस नेता व पूर्व जिप सदस्य कमरुल हौदा तमन्ना के घर सीढ़ी के गेट […]
मधुबनी/कलुआही : नगर थाने के हवाई अड्डा मोहल्ले में कांग्रेस नेता के घर सहित कलुआही थाने के हरिपुर बक्सी टोल गांव में मंगलवार की रात एक साथ सात घरों में चोरी की घटना से सनसनी फैल गयी. हवाई अड्डा मोहल्ले में कांग्रेस नेता व पूर्व जिप सदस्य कमरुल हौदा तमन्ना के घर सीढ़ी के गेट को तोड़ कर चोरों ने 50 हजार नकद सहित तीन लाख रुपये के जेवरात व अन्य सामान की चोरी कर ली. वहीं, कलुआही के बख्शी टोल में एक साथ छह घरों को िनशाना बनाया.
इसमें करीब दस लाख से अधिक के जेवरात व कीमती सामान चुरा लिये. घटना की सूचना मिलने पर कलुआही पुलिस सुबह दस बजे घटनास्थलों का मुआयना कर जांच में जुट गयी. चोरी की इतनी बड़ी वारदात बक्सी टोल गांव में इससे पूर्व अब तक नहीं हुई है. घटना से ग्रामीणों में दहशत है. ग्रामीणों ने चोरी की घटनाओं की अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










