ट्रिपल हत्या मामले में सात दोषी करार

मधुबनी : जयनगर थाना क्षेत्र के बेला गांव में करीब सात वर्ष पहले हुए ट्रिपल हत्याकांड के मामले में त्वरित न्यायालय प्रथम के न्यायाधीश विनय कुमार सिंह ने विचारण करते हुए आरोपी नइमा खातून सहित सात को दफा 302 भादवि में दोषी पाया है. न्यायालय ने दोनों पक्षों के बहस सुनने के बाद जयनगर थाना […]
मधुबनी : जयनगर थाना क्षेत्र के बेला गांव में करीब सात वर्ष पहले हुए ट्रिपल हत्याकांड के मामले में त्वरित न्यायालय प्रथम के न्यायाधीश विनय कुमार सिंह ने विचारण करते हुए आरोपी नइमा खातून सहित सात को दफा 302 भादवि में दोषी पाया है. न्यायालय ने दोनों पक्षों के बहस सुनने के बाद जयनगर थाना क्षेत्र के बेला निवासी आरोपी नइमा खातून, मों अयुब, मो. जैनुल, मो. ऐनुलहक, मो. सज्जाद, मो. समसाद एवं मो. नईम को हत्या के मामले में दोषी पाया.
सजा के बिंदु पर सुनवाई 30 को होगा. वहीं अन्य कांड के अन्य अभियुक्त मो. फजलुल्लाह, मो. अख्तर दर्जी, सकीना खातून, मो. अब्बास, मो. गुलबहार, मो. इलियास को न्यायालय ने साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










