बस की ठोकर से दो युवकों की मौत, एक घायल

Updated at :27 Jun 2017 9:40 AM
विज्ञापन
बस की ठोकर से दो युवकों की मौत, एक घायल

राजनगर : थाना क्षेत्र के बेल्हवार-अमादा गांव के बीच बस के ठोकर से दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान केरवार गांव निवासी विरेंन्द्र ठाकुर 18 और उछाल चचराहा गांव जितेंद्र कुमार साह 30 के रूप में की गयी है. घटना से […]

विज्ञापन
राजनगर : थाना क्षेत्र के बेल्हवार-अमादा गांव के बीच बस के ठोकर से दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान केरवार गांव निवासी विरेंन्द्र ठाकुर 18 और उछाल चचराहा गांव जितेंद्र कुमार साह 30 के रूप में की गयी है. घटना से आक्रोशित लोगों ने शव के साथ सदर अस्पताल के सामने मुख्य सड़क को जाम कर दिया. हालांकि पुलिस प्रशासन की पहल पर कुछ ही देर में सड़क जाम समाप्त हो गया.
जानकारी के अनुसार अंधराठाढी से रंजीत ट्रेवल्स नामक बस तेज गति से मधुबनी की ओर जा रही थी. बताया जा रहा है कि बेल्हवार गांव के समीप नमाज पढ़ने साइकिल से जा रहे एक युवक को बस से ठोकर लग जाने के कारण युवक गिर गया. इससे बस चालक ने गति तेज कर दी. बताया जा रहा है कि इसी दौरान चचराहा से मधुबनी मोटरसाइकिल की सर्विसिंग कराने जितेंद्र व विरेंद्र भी आ रहा था. तेज गति से भाग रहे बस ने बेल्हवार व अमादा गांव के बीच में आम बगीचे के समीप पीछे से बाइक सवार को ठोकर मार दी. जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.
पुलिस मौके पर पहुंच दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. इधर, घटना से आक्रोशित परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर अस्पताल के समीप मधुबनी- दरभंगा मुख्य सड़क जाम कर दिया. मौके पर तत्काल ही एसडीओ अभिलाषा नारायण शर्मा व नगर थाना प्रभारी अरूण कुमार पहुंच लोगों से वार्ता कर जाम समाप्त कराया. मौके पर साधु ठाकुर, राजा ठाकुर, सूर्य नारायण यादव, मैनेजर यादव,रामप्रीत ठाकुर, दिलीप ठाकुर, पंडित दादा, राधा देवी, अपर्णा ठाकुर सहित सैकड़ों लोग शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन