महिला की हत्या
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :27 Jun 2017 9:39 AM
विज्ञापन

रहिका : थाना क्षेत्र के रामनगर धनुषी गांव में एक महिला की आपसी विवाद में कुछ लोगों ने रविवार की रात गला रेत कर हत्या कर दी. मृतकाकी पहचान लाल मुखिया की मां सुनीता देवी के रूप में की गयी है. मृतका की बेटी संगीत देवी ने बताया कि वह मां के साथ रात में […]
विज्ञापन
रहिका : थाना क्षेत्र के रामनगर धनुषी गांव में एक महिला की आपसी विवाद में कुछ लोगों ने रविवार की रात गला रेत कर हत्या कर दी. मृतकाकी पहचान लाल मुखिया की मां सुनीता देवी के रूप में की गयी है. मृतका की बेटी संगीत देवी ने बताया कि वह मां के साथ रात में सोयी थी.
अचानक मां को देर रात 12 बजे छटपटाते देखा. संगीत की शोर सुन कर लाल मुखिया घर से निकला तो आंगन में खड़े आरोपित भाग निकले. मृतका के पुत्र लाल मुखिया के बयान पर छह लोगों को नामजद किया गया है. गिरफ्तारी में सीबन मुखिया, संजीव मुखिया, रंजन मुखिया शामिल हैं. वहीं गनोर मुखिया, टिंकू मुखिया एवं बिष्णु मुखिया फरार है. थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया है कि अन्य आरोपितों की भी गिरफ्तारी जल्द ही हो जायेगी.
पुलिस के खिलाफ नारेबाजी : घटना से आक्रोशित लोगों ने धनुषी गांव के समीप रहिका-मघुबनी सड़क मार्ग को जाम कर दिया. लोग रहिका थाना पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










