जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में हम महात्मा गांधी के विचारों से ग्रहण कर सकते हैं प्रेरणा : प्राचार्य

Updated at : 30 Jan 2025 5:50 PM (IST)
विज्ञापन
जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में हम महात्मा गांधी के विचारों से ग्रहण कर सकते हैं प्रेरणा : प्राचार्य

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में हम महात्मा गांधी के विचारों से ग्रहण कर सकते हैं प्रेरणा : प्राचार्य

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुरा महात्मा गांधी आज सशरीर हमारे बीच मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनका प्रेरणादायी विचार हमेशा हम सबों के साथ है. उक्त बातें ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा के प्राचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने कही. वे महाविद्यालय में महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर गुरुवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा व परिचर्चा की अध्यक्षता कर रहे थे. प्राचार्य ने कहा कि आज पूरी दुनिया महात्मा गांधी के विचारों की ओर आकर्षित है. आज महात्मा गांधी के विचार की प्रासंगिकता और भी बढ़ गयी है. जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में हम महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरणा ग्रहण कर सकते हैं. मुख्य वक्ता अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डाॅ मिथिलेश कुमार अरिमर्दन ने कहा कि महात्मा गांधी का संपूर्ण जीवन हमारे लिए प्रेरणादायी है. कार्यक्रम का संचालन करते हुए दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डाॅ सुधांशु शेखर ने कहा कि महात्मा गांधी एक मानव थे. हम उनको मानव ही रहने दें. उन्होंने कहा कि प्रायः लोग सोचते हैं कि महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलना कठिन है, लेकिन वास्तव में महात्मा गांधी के सिद्धांत बिल्कुल सहज एवं स्वाभाविक है. मौके पर एनसीसी पदाधिकारी ले गुड्ड कुमार, दीपक कुमार राणा, मिथिलेश कुमार, डाॅ यासमीन रसीदी, डाॅ कुमार सौरभ, डाॅ शहरयार अहमद, डाॅ मनोज कुमार ठाकुर, शोधार्थी सौरभ कुमार चौहान, निकिता वर्धन, जूही कुमारी, मुस्कान राज, स्वाति कुमारी, सत्यम कुमार, काजल कुमारी, संदीप कुमार, प्रतीक कुमार, बाबू साहेब, राजू कुमार, राजेश ठाकुर, प्रशांत कुमार, सत्यम कुमार, दीपक कुमार, उज्जवल कुमार, ज्योतिष कुमार, धीरज कुमार, आयुष कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन