ePaper

समारोह पूर्वक मना विश्व रेडक्रॉस दिवस

Updated at : 08 May 2025 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
समारोह पूर्वक मना विश्व रेडक्रॉस दिवस

समारोह पूर्वक मना विश्व रेडक्रॉस दिवस

विज्ञापन

मधेपुरा. इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस गुरुवार को मनाया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त अवधेश कुमार ने रेडक्रॉस का झंडोत्तोलन किया. तत्पश्चात रेडक्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी ड्यूूनेंट के चित्र पर सभी अतिथियों व सदस्यों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गयी. मुख्य अतिथि ने कहा कि आज रेड क्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी ड्यूूनेंट का जन्म दिवस है, जिसे रेडक्रॉस दिवस के रूप में पूरी दुनिया में मनाया जाता है. वे एक मानवतावादी सामाजिक कार्यकर्ता थे, जो युद्ध के घायलों को चिकित्सकीय सहायता तथा सेवा को जाति, धर्म तथा राष्ट्रों की भौगोलिक सीमा से ऊपर मानते थे. रेडक्रॉस सोसाइटी अग्निकांड पीडितों, बाढ़ प्रभावितों , महामारी, बीमारी व शीतलहर के प्रकोप से आमजनों को राहत पहुंचाने में बहुत सक्रिय रहा है. इसके लिए रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी व प्रबंध समिति धन्यवाद के पात्र हैं. चेयरमैन डाॅ शांंति यादव ने उपविकास आयुक्त को जीन हेनरी ड्यूूनेंट के चित्र वाला मोमेंटो व बुके प्रदान किया गया तथा आगत अतिथियों का स्वागत किया गया. चेयरमैन द्वारा इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा का संक्षिप्त इतिहास, उपलब्धियां व वर्तमान समस्याओं पर प्रकाश डाला गया. सचिव जयप्रकाश राम ने धन्यवाद ज्ञापन किय. वरीय प्रबंधकारिणी सदस्य जयकृष्ण यादव, प्रशिक्षण आयुक्त भारत स्काउट एंड गाइड द्वारा समारोह का संयोजन व मंच संचालन किया. समारोह में डाॅ प्रियरंजन भास्कर, डाॅ प्रियंका यादव, दीपक कुमार, जिला परिषद उपाध्यक्ष रघुनन्दन दास ,गंगाराम दास, प्रधानाध्यापिका रंजना कुमारी, चंदा कुमारी ,बबीता कुमारी, मो शौकतअली ,जगन्नाथ साह, अखिलेश यादव, राहुल कुमार, आनंद कुमार खिलाड़ी, सौरभ सिंह, धर्मेंद्र सिंह,देवनंदन,संजीत आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन